Noida school: नोएडा गणित और हिंदी की कसौटी पर 16,508 छात्रों का बौद्धिक आकलन, निपुण अभियान की तैयारी पूरी

Noida school: नोएडा गणित और हिंदी की कसौटी पर 16,508 छात्रों का बौद्धिक आकलन, निपुण अभियान की तैयारी पूरी

नोएडा। परिषदीय स्कूलों की कक्षा पहली और दूसरी के 16,508 छात्रों की बौद्धिक क्षमता का आकलन 27 जनवरी से 3 फरवरी तक किया जाएगा। छात्रों को गणित और हिंदी के सवालों की कसौटी पर खरा उतरना होगा। यह आकलन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डीआइटी) में पढ़ रहे डीएलएड प्रशिक्षुओं द्वारा निपुण एप के माध्यम से लिया जाएगा।

जनपद के चारों ब्लॉक के लिए सात-सात टीमें बनाई गई हैं, जिनमें हर टीम में दो-दो प्रशिक्षु शामिल हैं। प्रशिक्षुओं को सोमवार को आकलन प्रक्रिया और एप के इस्तेमाल के बारे में विशेष ट्रेनिंग दी गई। ट्रेनिंग में बताया गया कि एप को रविवार के दिन बिल्कुल भी नहीं खोलना है, ताकि परीक्षा की पारदर्शिता बनी रहे।

परीक्षा के नोडल भूपेंद्र सिंह ने बताया कि प्रत्येक प्रशिक्षु एक दिन में दो स्कूलों के छात्रों का आकलन करेगा। इसके लिए प्रशिक्षुओं को प्रति स्कूल 250 रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि छात्रों को भाषा और गणित में दक्ष बनाने के लिए भारत सरकार और प्रदेश सरकार की ओर से निपुण अभियान चलाया जा रहा है। छात्रों को 2026-27 तक निपुण घोषित करने का लक्ष्य रखा गया है।

प्रत्येक कक्षा में 12 छात्रों का आकलन होगा। कक्षा पहली और दूसरी के 12-12 छात्रों से भाषा और गणित के सवाल पूछे जाएंगे। शिक्षक किसी होशियार छात्र को अलग कर आकलन नहीं कर सकेंगे, क्योंकि छात्रों के नाम एप पर खुद दिखाई देंगे। यदि किसी स्कूल में 12 से कम छात्र हैं तो सभी छात्रों का आकलन कराया जाएगा। 75 प्रतिशत सवालों का सही उत्तर देने वाले छात्रों को निपुण माना जाएगा।

डीआइटी प्राचार्य राज सिंह यादव ने बताया कि निपुण आकलन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और सभी डीएलएड प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। 27 जनवरी से 3 फरवरी तक आकलन होगा और जनपद को प्रदेश में पहले स्थान पर लाने की तैयारी की गई है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img