Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

Holi 2026: जिले में 1080 स्थानों पर होगा होलिका दहन, 10 जोन में बांटकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू

Holi 2026: जिले में 1080 स्थानों पर होगा होलिका दहन, 10 जोन में बांटकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू

उत्तर प्रदेश के Noida और आसपास के क्षेत्रों में होली और रमजान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। इस वर्ष जिले में कुल 1080 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। भीड़ और संभावित संवेदनशीलता को देखते हुए पूरे जिले में विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी गई है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिले को 10 जोन और 26 सेक्टर में विभाजित किया गया है। प्रत्येक सेक्टर में जिम्मेदार अधिकारियों की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी स्थिति से तुरंत और प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। होलिका दहन और होली के दिन लगने वाले मेलों में भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए प्रमुख स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।

अपर पुलिस आयुक्त राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि जिले में 45 संवेदनशील और हॉटस्पॉट स्थानों की पहचान की गई है। इन स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल और पीएसी की तैनाती की गई है। इसके अलावा 26 मोबाइल क्यूआरटी (क्विक रिस्पॉन्स टीम) और 4 प्लाटून पीएसी को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है, जो किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई करेंगी।

कानून-व्यवस्था की निगरानी के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को अलग-अलग जोन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था डॉ. राजीव नारायण मिश्र नोएडा और सेंट्रल नोएडा जोन की मॉनिटरिंग करेंगे, जबकि अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय अजय कुमार ग्रेटर नोएडा जोन की व्यवस्था देखेंगे। अन्य अधिकारी भी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखेंगे।

त्योहार से पहले पुलिस ने आरडब्ल्यूए, ग्राम सुरक्षा समिति, धर्मगुरुओं और पीस कमेटी के सदस्यों के साथ 165 से अधिक बैठकें की हैं। इन बैठकों में लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों से दूर रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए ड्रोन कैमरों, बम निरोधक दस्ता (बीडीडीएस), सर्विलांस टीम और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग का सहारा लिया जाएगा। सोशल मीडिया पर भड़काऊ या आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर भी नजर रखी जाएगी और आवश्यक होने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को पहले से चिन्हित कर उनके खिलाफ एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।

होली के दिन शराब पीकर वाहन चलाने वालों और हुड़दंग करने वालों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। पुलिस ब्रेथ एनालाइजर से जांच करेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरों के जरिए 24 घंटे निगरानी की जाएगी। जरूरत पड़ने पर भीड़भाड़ वाले इलाकों में ड्रोन से भी नजर रखी जाएगी।

सभी थानों की मोबाइल टीमें, पीसीआर और पीआरवी वाहन लगातार गश्त करते रहेंगे। यातायात पुलिस भी प्रमुख चौराहों और बाजारों में तैनात रहेगी। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे त्योहार को आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। होली के दिन जिले में धारा 163 प्रभावी रहेगी, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को रोका जा सके।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें