Delhi: पूर्वी दिल्ली में एक प्रयास सामाजिक संस्था ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया

Delhi: पूर्वी दिल्ली में एक प्रयास सामाजिक संस्था ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार इलाके के मधुबन समुदाय भवन में एक प्रयास सामाजिक संस्था की तरफ से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 11 बजे शुरू हुए इस शिविर में संस्था के संस्थापक रजत रस्तोगी सहित 100 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले दाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए प्रशस्ति पत्र के साथ गिफ्ट हैंपर भी वितरित किया गया। इस मौके पर पूर्व निगम पार्षद गुंजन गुप्ता और बबीता खन्ना विशेष रूप से उपस्थित रहीं और शिविर के सफल आयोजन में सहयोग किया। रजत रस्तोगी ने बताया कि इस कैंप का आयोजन दिल्ली सरकार के हेडगेवार अस्पताल के सहयोग से किया गया था। डोनेट किया गया रक्त सीधे हेडगेवार अस्पताल के जरूरतमंद मरीजों को प्रदान किया जाएगा।

पूर्व निगम पार्षद गुंजन गुप्ता और बबीता खन्ना ने सामाजिक संस्था के प्रयास की सराहना की और लोगों से अपील की कि रक्तदान करने से शरीर को कोई नुकसान नहीं होता, बल्कि यह जीवनदान देने का अवसर है। कार्यक्रम की संचालक सारिका गोयल ने भी सभी रक्तदाताओं का धन्यवाद किया और बताया कि आने वाले दिनों में भी इस तरह के ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित किए जाते रहेंगे।

 

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img