Faridabad: फ़रीदाबाद में 33 साल का युवक ऑडी में दूध बेच रहा, बैंक की नौकरी छोड़ी

Faridabad: फ़रीदाबाद में 33 साल का युवक ऑडी में दूध बेच रहा, बैंक की नौकरी छोड़ी

रिपोर्ट: संदीप चौहान

हरियाणा के फरीदाबाद में एक 33 साल का युवक अपनी 50 लाख की ऑडी कार से दूध सप्लाई करता है। अमित भड़ाना नाम का यह युवक रोजाना करीब 120 लीटर दूध फरीदाबाद की कॉलोनियों में पहुंचाता है, जिसके लिए उसे लगभग 60 किलोमीटर तक गाड़ी चलानी पड़ती है। हालांकि, उसे दूध से कितनी कमाई होती है, यह बताने से वह मना कर रहा है, लेकिन उसने यह जरूर कहा कि महंगी गाड़ियाँ चलाना उसका पैशन है, और इसके लिए उसने बैंक की नौकरी छोड़ दी।

अमित ने बताया कि उसने तीन दिन पहले ही ऑडी A3 कैब्रियोलेट खरीदी है, जिसे अब वह दूध की सप्लाई में इस्तेमाल करता है। इससे पहले वह 8 लाख की हार्ले डेविडसन बाइक पर दूध सप्लाई करते थे, लेकिन गर्मी बढ़ने के कारण बाइक से दूध की सप्लाई करना मुश्किल हो रहा था, इसलिये उन्होंने ऑडी खरीदी। अमित का कहना है कि यह गाड़ी मौसम के हिसाब से एडजस्ट हो सकती है, जिससे उन्हें सप्लाई में आसानी हो रही है।

अमित पहले HDFC बैंक में 7 साल तक काम कर चुके थे और बैंक में मैनेजर थे। कोरोना काल में उन्होंने बैंक जॉइन करना बंद कर दिया और अपने भाई का साथ देते हुए दूध की सप्लाई शुरू कर दी। 2021 में उन्होंने बैंक की नौकरी छोड़कर पूरी तरह से दूध की सप्लाई का काम शुरू कर दिया। अब वह अपने भाई के साथ मिलकर हर दिन 120 लीटर दूध की सप्लाई करते हैं, उनके बाड़े में 32 गायें और 6 भैंसें हैं। अमित के पिता आर्मी से रिटायर हैं और खेती-बाड़ी संभालते हैं। अमित का कहना है कि उनके पिता हमेशा से ही उनके शौक को समझते थे, और अब वह अपनी कमाई से महंगी गाड़ी खरीदकर अपने शौक को पूरा कर रहे हैं।

>>>>>>>>

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img