World Para Athletics Grand Prix 2026: मोनू कुमार बने क्लासीफिकेशन ऑफिसर, नोएडा के शिक्षक को अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी

World Para Athletics Grand Prix 2026: मोनू कुमार बने क्लासीफिकेशन ऑफिसर, नोएडा के शिक्षक को अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश के Noida के सेक्टर-110 स्थित Noida Educational Academy के खेल प्रशिक्षक एवं शिक्षक मोनू कुमार का चयन विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स 2026 के लिए क्लासीफिकेशन ऑफिसर के रूप में किया गया है। यह प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 8 से 13 मार्च तक Jawaharlal Nehru Stadium, नई दिल्ली में आयोजित होगी, जिसमें भारत समेत 14 देशों के पैरा एथलीट हिस्सा लेंगे।

मोनू कुमार की नियुक्ति को लेकर UP Para Sports Association, जो Paralympic Committee of India से संबद्ध है, ने स्कूल प्रशासन को आधिकारिक पत्र जारी कर प्रतियोगिता अवधि के दौरान उन्हें कार्यमुक्त करने का अनुरोध किया है। इस उपलब्धि से स्कूल और शहर में उत्साह का माहौल है।

मोनू कुमार एनआईएस एथलेटिक्स क्वालिफाइड कोच हैं और खेल जगत में उनका मजबूत रिकॉर्ड रहा है। वे सीबीएसई नेशनल प्रतियोगिता में 400 मीटर दौड़ के रिकॉर्ड होल्डर रह चुके हैं। वर्तमान में वे पैरा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं और उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि क्लासीफिकेशन ऑफिसर की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। इसका मुख्य दायित्व खिलाड़ियों की दिव्यांगता की श्रेणी का वैज्ञानिक और तकनीकी मूल्यांकन करना होता है, ताकि सभी खिलाड़ियों को उनकी क्षमता के अनुसार निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा का अवसर मिल सके। सही वर्गीकरण से प्रतियोगिता की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित होती है।

मोनू कुमार ने कहा कि यह उनके लिए गर्व का क्षण है और वे पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ इस भूमिका का निर्वहन करेंगे। उनकी इस उपलब्धि को नोएडा के खेल क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img