Greater Noida Crime: सूरजपुर में पुलिस मुठभेड़, दो बदमाश घायल, मोबाइल लूट गैंग का पर्दाफाश

सूरजपुर में पुलिस मुठभेड़, दो बदमाश घायल, मोबाइल लूट गैंग का पर्दाफाश

रिपोर्ट: अमर सैनी

सूरजपुर थाना पुलिस द्वारा मोजरबीयर गोलचक्कर पर नियमित चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान पुलिस ने बिना नंबर प्लेट वाली एक स्पलेंडर मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया। मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों ने पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों को पैर में गोली मारकर घायल कर दिया। घायल बदमाशों की पहचान तपन मांझी और सपन मांझी के रूप में हुई है।

दोनों पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं।बदमाशों के पास से दो अवैध तमंचे, 31 मोबाइल फोन, तीन लैपटॉप, तीन ईयरबर्ड और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पूछताछ में बदमाशों ने स्वीकार किया कि उन्होंने सूरजपुर क्षेत्र में कई मोबाइल फोन लूटे हैं। वे लूटे गए मोबाइल फोन से ओटीपी जनरेट करके पीड़ितों के बैंक खाते से पैसे निकाल लेते थे। वहीं घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की आगे कार्रवाई की जा रही है।

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img