झुरीवाला वन क्षेत्र में अवैध निर्माण को रोकने के लिए चन्द्रमोहन ने उपायुक्त पंचकूला को लिखा पत्र

झुरीवाला वन क्षेत्र में अवैध निर्माण को रोकने के लिए चन्द्रमोहन ने उपायुक्त पंचकूला को लिखा पत्र

झुरीवाला क्षेत्र को वापिस वन क्षेत्र में बदलने की अपील

चंद्रमोहन बोले नैशनल ग्रीन ट्राइब्यूनल के आदेशों का हो रहा है उल्लघंन, प्रशासन चुप

रिपोर्ट: कोमल रमोला

पंचकुला, 26 सितंबर। पंचकूला विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रमोहन ने चुनाव प्रचार में जारी घोषणा पत्र से संबंधित कार्यों को करना शुरू भी कर दिया है। इसी कड़ी में आज चन्द्रमोहन के पुत्र सिद्वार्थ ने चन्द्रमोहन की तरफ से जारी पत्र को उपायुक्त कार्यालय में पंचकूला उपायुक्त को सौंपा। पत्र के माध्यम से चन्द्रमोहन ने झुरीवाला क्षेत्र में हो रहे अवैध निर्माण को रोकने व नैशनल ग्रीन ट्राइब्यूनल के आदेशों की पालना करने को लेकर उपायुक्त का ध्यान केंद्रित किया है।

उन्होंने उपायुक्त को लिखे पत्र द्वारा उनका ध्यान केंद्रित करते हुए लिखा है कि नगर निगम द्वारा नैशनल ग्रीन ट्राइब्यूनल द्वारा पारित आदेश की उल्लघंना की जा रही है। उन्होंने लिखा है कि 2021 में झुरीवाला भूमि पर वन क्षेत्र था, जहां वन्य जीव रहते थे, परंतु पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के आदेश पर इस वन क्षेत्र को तबाह करके डंपिग ग्राउंड बना दिया। जहां आज पूरे पंचकूला का कचरा गिराया जाता है जिसका स्थानीय लोग काफी लंबे समय से भी विरोध करते आ रहे हैं।

स्थानीय निवासियों द्वारा 2022 में नैशनल ग्रीन ट्राइब्यूनल में इसे वापिस वन क्षेत्र में तबदील करने बाबत दरखास्त दायर की गई थी तथा झुरीवाला को फिर से वन में तबदील करने के आदेश दिए गए थे। दो साल बीतने पर भी झुरीवाला क्षेत्र को वन में बहाल करने का कोई प्रयास नहीं किया गया। जिससे जंगल में रहने वाले लाखों वन्य जीवों के जीवन पर खतरा मंडरा रहा है और दूसरे इस डंपिंग ग्राउंड की बदबू से घग्गर पर के निवासी परेशानी चल रहे हैं और यहां से प्लान करने को मजबूर हो रहे हैं।

उन्होंने पत्र में लिखा कि विश्नोई समाज वन व वन प्राणियों के सरंक्षण के लिए निरंतर कार्य करते आ रहे हैं। झुरीवाला में वन क्षेत्र को तबाह करने के बाद निरंतर वन प्राणी दुर्घटनाग्रस्त हो रहे है। चन्द्रमोहन द्वारा लिखे पत्र में उन्होंने झुरीवाला वन क्षेत्र में अवैध निर्माण को रोकने की अपील की है।
उन्होंने अपील की है कि जल्द से जल्द झुरीवाला क्षेत्र को वन क्षेत्र में तबदील किया जाए तथा कचरा फैंकने से रोका जाए ताकि वन्य प्राणी सुरक्षित रह सके।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img