उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा के केबिल वायर कंपनी में लगी आग

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा। नोएडा के सेक्टर-63 स्थित एक केबल वायर कंपनी में आग लग गई। आग से लाखों का तैयार मॉल और मशीनों को नुकसान हुआ है। हालांकि कोई जनहानि नहीं है। आग की वजह शॉट सर्किट बताई जा रही है। गार्ड ने इसकी जानकारी दमकल और स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर एक-एक करके पांच दमकल की गाड़ियों को भेजा गया। करीब 30 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

सीएफओ प्रदीप चौबे ने बताया कि सेक्टर-63 में क्लो नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है। 11 बजे के आसपास कंपनी के सेकेंड फ्लोर पर आग लगी। आग तेजी से फैली। इस फ्लोर पर केबल वायर असेंबलिंग का काम होता है। आग तेजी से फैली साथ ही काफी काला धुंआ भी हुआ। जिसे बाहर निकाला गया। आग लगते ही सभी लोग फैक्ट्री से बाहर आ चुके थे। पुलिस ने बताया कि आग को फैलने से रोका गया। आसपास की इमारतों को भी खाली कराया गया। साथ ही आग को दूसरे तल पर बुझा दिया गया। इस दौरान कोई जनहानि नहीं है। हालांकि लाखों का तैयार मॉल और मशीनरी को नुकसान हुआ है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img