नवनियुक्त एसडीएम सदर का किया स्वागत

अमर सैनी

नोएडा। किसान मज़दूरों संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने सोमवार को सदर तहसील में नवनियुक्त एसडीएम चारूल यादव का स्वागत किया। इस संबंध में संगठन के राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण नागर ने कहा कि संगठन के कार्यकर्ताओं ने डाढा सदर तहसील की नवनियुकत एसडीएम चारूल यादव का पगड़ी बाधकर एवं गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। नवनियुक्त एसडीएम ने स्वागत करने पर संगठन का आभार व्यक्त किया और कहा कि किसानों की सभी समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण किया जाएगा। हाल ही में एक लेखपाल का पैसे लेते हुए वीडियो वायरल हुआ था जिस पर तत्काल कार्रवाई की गई थी किसानों की समस्याओं का निस्तारण करना मेरी पहली प्राथमिकता है। इस मौक़े पर रविंदर प्रधान विनोद मलिक,प्रवीन कासना,नरेन्द्र भाटी,संजय कासना,अजय खारी,मनीष पहलवान,प्रेम,धर्मेन्द्र इंदरपाल फौजी,ओमवीर नागर,जितेंद्र आदि लोग मौजूद रहे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img