Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान

Noida Crime: नोएडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन शातिर मोबाइल स्नैचर गिरफ्तार

नोएडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन शातिर मोबाइल स्नैचर गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा थाना सेक्टर-58 पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन शातिर मोबाइल स्नैचरों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के कब्जे से 12 चोरी के मोबाइल फोन और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई है। आरोपियों के नाम पवन, कमरूद्दीन, और राहुल हक उर्फ रोहित है। ये तीनों आरोपी मिलकर नोएडा और आसपास के इलाकों में लोगों से मोबाइल फोन छीनकर फरार हो जाते थे। वे एक चोरी की मोटरसाइकिल का इस्तेमाल करते थे और सुनसान जगहों पर लोगों को निशाना बनाते थे। पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और गुप्त सूचना के आधार पर इन आरोपियों को सेक्टर-62 के बड़ा डी पार्क के पास से गिरफ्तार किया।

पुलिस ने इनके पास से विभिन्न ब्रांडों के 12 चोरी के मोबाइल फोन और एक चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। ये मोटरसाइकिल उधम सिंह नगर से चोरी की गई थी और इस मामले में उधम सिंह नगर के ट्राजिट कैप थाने में एक मामला दर्ज है। इन तीनों आरोपियों के खिलाफ पहले से ही कई मामले दर्ज हैं। ये लोग मोबाइल चोरी, लूटपाट और नशीले पदार्थों के मामले में पहले भी पकड़े जा चुके हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *