ट्रेंडिंगउत्तर प्रदेशराज्यराज्य

Uttar Pradesh : अगवा उन्नाव की युवती की गोली मारकर हत्या, बुलंदशहर में फेंका शव, नर्सिंगहोम संचालक ने किया सरेंडर

Lucknow/Kanpur/Unnao : कानपुर में बर्रा थानाक्षेत्र से अगवा उन्नाव की युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद उसके शव को बुलंदशहर जाकर फेंक दिया गया। मामले में युवती की मां ने उन्नाव के नर्सिंगहोम संचालक देवकांत उत्तम और उसके भतीजे विवेक पटेल के खिलाफ अपहरण कर हत्या की आशंका जताते हुए मुकदमा कराया था। मूलरूप से उन्नाव की रहने वाली महिला बच्चों की पढ़ाई के लिए बी-ब्लॉक कर्रही विश्वबैंक बर्रा में किराए का कमरा लेकर रहती है। 25 मई को उन्होंने बर्रा थाने में उन्नाव के शेखपुर स्थित उत्तम हॉस्पिटल के संचालक देवकांत उत्तम और उसके रिश्ते में भतीजे व एंबुलेंस चालक के खिलाफ मुकदमा कराया था। आरोप था कि उनकी 21 वर्षीय बेटी ने 19 मई को सदर कोतवाली में नर्सिंगहोम संचालक के खिलाफ शारीरिक शोषण करने की शिकायत की थी। इसकी जानकारी पर नर्सिंगहोम संचालक के भतीजे विवेक पटेल ने बेटी के मोबाइल पर मैसेज करके मिलने के लिए कहा तो बेटी राजी हो गई। इस पर 21 मई को मैसेज करके दोपहर 1:15 बजे मिलने के लिए बुलाया। उनकी बेटी ने उनके मोबाइल पर मैसेज करने के बाद उससे मिलने के लिए चली गई, जिसके बाद से उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ हो गया। वह घर नहीं लौटी तो बर्रा थाने में अपहरण कर हत्या की आशंका जताते हुए शिकायत की।

जांच में जुटी पुलिस आरोपी भतीजे विवेक को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने हत्या कबूल कर ली और दबाव बनने पर नर्सिंगहोम संचालक देवकांत उत्तम ने भी थाने में सरेंडर कर दिया। जानकारी के मुताबिक आरोपी विवेक ने पूछताछ में गोली मारकर हत्या करने की बात कबूल कर ली है। साथ ही यह भी जानकारी दी कि उसने शव को बुलंदशहर ले जाकर फेंक दिया है। हालांकि बर्रा पुलिस ने वहां की पुलिस से अज्ञात शव की जानकारी जुटाई तो कुछ भी पता नहीं चला। इधर, पुलिस लगातार आरोपी नर्सिंगहोम संचालक की तलाश में लगी थी। दबाव बढ़ने पर मंगलवार को नर्सिंगहोम संचालक ने बर्रा थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। इसके बाद दोनों से पूछताछ की तो पुलिस को गुमराह करते हुए एक-दूसरे पर आरोप लगाना शुरू कर दिया। हालांकि पुलिस की एक टीम आरोपी विवेक को लेकर शव की बरामदगी के लिए बुलंदशहर रवाना हो गई है। डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। शव की बरामदगी के भी प्रयास जारी हैं। जल्द ही पूरे मामले का राजफाश किया जाएगा।

https://twitter .com/i/status/2062138841193165254

24 मई को सदर कोतवाली में नर्सिंगहोम संचालक देवकांत उत्तम पर शारीरिक शोषण का मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी विवेक ने भी पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। 28 मई की रात दही इलाके से उसने खुद को गोली मारे जाने की सूचना पुलिस को दी। बताया कि एक महिला समेत तीन लोगों ने उसे गोली मारी है जो उसके पेट को फाड़ते हुए निकल गई। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया, जहां से एलएलआर अस्पताल रेफर कर दिया था। हालांकि घटना को संदिग्ध मानकर पुलिस मामले की जांच कर रही थी। उसकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज नहीं किया था।

Related Articles

Back to top button