Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Noida Social Seminar: नोएडा में अटूट संबंध यादव मैरिज ब्यूरो की संगोष्ठी आयोजित, वेबसाइट का उद्घाटन और नए ट्रस्ट गठन का संकल्प

Noida social seminar, Yadav marriage bureau, community seminar Noida

Noida Social Seminar: नोएडा में अटूट संबंध यादव मैरिज ब्यूरो की संगोष्ठी आयोजित, वेबसाइट का उद्घाटन और नए ट्रस्ट गठन का संकल्प

रिपोर्ट: अजीत कुमार

नोएडा में अटूट संबंध यादव मैरिज ब्यूरो द्वारा एक सामाजिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसका नेतृत्व संगठन के महासचिव चंद्रभान यादव ने किया। यह संगोष्ठी एलपीएस पब्लिक स्कूल सेक्टर-51 नोएडा में दोपहर 3 बजे प्रारम्भ हुई और निर्धारित समय अनुसार शाम 5 बजे संपन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवक राम यादव ने की जबकि मुख्य वक्ता के रूप में संगठन के संरक्षक एवं कोषाध्यक्ष राव शिवकुमार यादव मौजूद रहे। संगोष्ठी में यादव समाज से जुड़े अनेक वरिष्ठ, सामाजिक और शिक्षाविद उपस्थित रहे जिनमें राजेश्वर सिंह यादव, एलपीएस पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह यादव, आनंदी बैंकट हॉल के संचालक अशोक सुराना, संरक्षक हरी भजन सिंह, उपाध्यक्ष मनोज यादव, राकेश यादव, अंतरिक्ष ग्रुप के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह यादव, नंदलाल यादव, ब्रह्मपाल यादव, सूरत राम यादव, नरेंद्र सिंह यादव, वेद प्रिय शास्त्री, ओमकार शास्त्री, रवीश यादव, उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों की उपस्थिति में अटूट संबंध यादव मैरिज ब्यूरो की वेबसाइट का विधिवत उद्घाटन किया गया।

इस अवसर पर महासचिव चंद्रभान यादव ने नोएडा में एक नए सामाजिक ट्रस्ट के गठन की घोषणा करते हुए समाज सेवा के लिए 1000 मीटर भूमि पर 11 मंजिला भवन निर्माण का संकल्प दोहराया। उन्होंने बताया कि यह ट्रस्ट सामाजिक, शैक्षिक और वैवाहिक सहयोग से जुड़े कार्यों के लिए समर्पित होगा। उपस्थित समाज के संपन्न और समर्पित लोगों ने इस पहल की खुलकर सराहना की और आश्वासन दिया कि इस सामाजिक कार्य में वे हर संभव सहयोग प्रदान करेंगे। सभा के अंत में अध्यक्ष सेवक राम यादव ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए विस्तृत चर्चा कर नए ढांचे के गठन का भरोसा दिलाया।

उन्होंने तन, मन और धन से समाज सेवा के लिए समर्पित रहने का संकल्प भी दोहराया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। कार्यक्रम के उपरांत राजेश्वर सिंह यादव द्वारा सभी के लिए भव्य नाश्ते की व्यवस्था की गई, जिसका सभी उपस्थित लोगों ने आनंद लिया। प्रतिभागियों ने इस बात की विशेष सराहना की कि यह कार्यक्रम पहली बार तय समय पर प्रारम्भ हुआ और तय समय पर ही संपन्न हुआ, जिससे समय अनुशासन और आयोजन की सादगी का संदेश समाज में गया।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें