पिंक ऑटो परमिट के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू

अमर सैनी

नोएडा। गौतमबुद्धनगर समेत चार जिलों में पिंक ऑटो परमिट के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 7 सितंबर दोपहर 2 बजे तक आवेदन किए जा सकेंगे। गाजियाबाद आरटीओ पीके सिंह ने बताया कि गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, हापुड़ और बुलंदशहर में पिंक ऑटो परमिट के लिए आवेदन मांगे गए हैं। महिलाएं 7 सितंबर तक कार्यालय बी-13, इंडस्ट्रियल एरिया, बुलंदशहर रोड गाजियाबाद में परमिट के लिए आवेदन कर सकती हैं।
आवेदन का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक है। गाजियाबाद के लिए 71, गौतमबुद्धनगर के लिए 226, हापुड़ के लिए 20 और बुलंदशहर के लिए 25 परमिट जारी किए जाने हैं। गौतमबुद्ध नगर में दादरी से 20, कासना से 10, नोएडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से दो, जीआईपी मॉल से 11, जगत फार्म ग्रेटर नोएडा से 20, नॉलेज पार्क से 28, मॉडल टाउन तिराहा से 30, परी चौक से 16, सेक्टर-12-22-56 तिराहा से सात, सेक्टर-125 एमिटी यूनिवर्सिटी से 16, सेक्टर-15 मेट्रो स्टेशन से 20, सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन से 19, सेक्टर-82 से 11 और सूरजपुर तिराहा से 16 परमिट जारी किए जाने हैं। उन्होंने बताया कि परमिट के लिए संबंधित जिले में रहने वाली महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं। पते के प्रमाण के तौर पर आधार कार्ड की स्वप्रमाणित फोटोकॉपी आवेदन के साथ लगानी होगी। हल्के वाहन चलाने के लिए महिला के पास ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है। परमिट में 18 से 40 वर्ष तक की युवतियों और महिलाओं को प्राथमिकता मिलेगी।

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img