Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में भीख मांगने वाले तीन वर्षीय मासूम को बाइक सवार युवक-युवती लेकर फरार

Hapur News : हापुड़ में नगर कोतवाली क्षेत्र के तहसील चौपला से बाइक सवार युवक-युवती भीख मांगने वाले तीन वर्षीय मासूम को लेकर फरार हो गए। बच्चे के बड़े भाई के अनुसार युवक और युवती उसे और उसके भाई को चिप्स दिलाने के बहाने बाइक पर बिठाकर ले गए थे। आरोपी उसे छोड़कर छोटे भाई को लेकर फरार हो गए।

मूल रूप से कासंगज जिला निवासी हसीना ने बताया कि वह काफी समय से हापुड़ में बुलंदशहर रोड पर झुग्गी झोपड़ी में रहती है। वह और उसका बड़ा बेटा मोहब्बत और तीन साल का छोटा बेटा हारुन तहसील चौपला के आसपास भीख मांगने का काम करता है। शुक्रवार की रात मोहब्बत और हारुन तहसील चौपला पर भीख मांग रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर युवक और युवती आकर रुके और चिप्स दिलाने के नाम पर मोहब्बत और तीन साल के हारुन को बाइक पर बिठा लिया। कुछ देर घुमाने के बाद बाइक सवार युवक युवती ने उन्हें चिप्स दिलाए और मोहब्बत को वापस तहसील चौपले पर छोड़ दिया, लेकिन हारुन को साथ लेकर फरार हो गए।

मोहब्बत ने घर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी मां को दी। नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार बिष्ट का कहना है कि तहसील चौपला के आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। इसके आधार पर मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें