Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

उत्तर प्रदेश, नोएडा: ब्रेजा कार चोरी करने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश, नोएडा: ब्रेजा कार चोरी करने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार
मैगनेट के जरिए ब्रेजा कार चोरी करने वाले एक गिरोह के तीन लोगों को थाना फेज-2 पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। मैगनेट के जरिए ब्रेजा कार चोरी करने वाले एक गिरोह के तीन लोगों को थाना फेज-2 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके नाम हेमंत कुमार, अमित और बलजीत उर्फ बाबी है। ये लोग कार चोरी कर अपने एक साथी को 50-50 हजार में बेच देते है। इनके पास से 4 नंबर प्लेट , एक लोहे की टी, एक चकोर मैगनेट कार चोरी करने वाले उपकरण बरामद किया गया है।

डीसीपी यमुना प्रसाद ने बताया कि पुलिस सेक्टर 82 पर चैकिंग कर रही थी। इस दौरान बिना नंबर की स्कूटी के पास खड़े तीन लोगों को पुलिस ने रोका। तलाशी और पूछताछ की गई। इन तीनों को गिरफ्तार किया गया। इसमें हेमंत के पास से 10 हजार रुपए , अमित के पास से 10 हजार और बलजीत के पास से 30 हजार रुपए बरामद किए गए। इन तीनों पर करीब 40 से ज्यादा मुकदमे दर्ज है। पुलिस पूछताछ में बताया हेमंत व अमित बिना नंबर प्लेट की एक्टिवा स्कूटी से रात में रैकी करते है। ये लोग सिर्फ ब्रेजा कार की ही रैकी करते है। कार चोरी करने के बाद आपने साथी बॉबी उर्फ बलजीत को 50000-50000 रुपए में बेच देते है।

मैगनेट से खोलते लॉक

हेमंत ने बताया कि वह लोहे ” की टी” से गाड़ी की खिड़की का लॉक खोलता है। अमित मैग्नेट को गाड़ी के स्टेरिंग के नीचे लगाकर स्टेरिंग लॉक खोलता है। एक बार लॉक खुलने पर डुप्लीकेट चाबी से कार स्टार्ट कर लेते है। इसके बाद कार चोरी कर फरार हो जाते है। इनके पास से बरामद चार नंबर प्लेट मिली है उसमें रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी 16 बीएन 3301 की ब्रेजा कार को सेक्टर 110 नोएडा से चोरी की थी। वहीं रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी 16 सीडब्ल्यू 1899 की ब्रेजा कार सेक्टर 22 नोएडा से चोरी की थी।

एनसीआर में दर्ज है मुकदमा
इन तीनों पर बरेली, गौतमबुद्धनगर , मेरठ, दिल्ली, बुलंदशहर में मुकदमे दर्ज है। पुलिस ने बताया कि तीनों की जानकारी इन जनपदों के अलावा अन्य जनपद भेजी जा रही है। वहां से जानकारी की जा रही है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें