पिछले एक साल से टूटे पड़े नाले के स्लैब की कराई मरम्मत

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय के ठीक सामने पिछले एक साल से टूटे पड़े नाले के स्लैब की मरम्मत कराई गई है। इसके साथ ही अन्य स्थानों पर टूटे पड़े नाले के सीवर के ढक्कन और स्लैब की मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे स्थानों को चिन्हित किया जा रहा है। शहर में विभिन्न स्थानों पर टूटे पड़े नाले के सीवर के ढक्कन और स्लैब से संबंधित खबर आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने 12 जुलाई के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित की थी। प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों ने इसका संज्ञान लिया है। खबर प्रकाशित होते ही उसी दिन प्राधिकरण कार्यालय के सामने काम करा दिया गया।

शहर के विभिन्न सेक्टरों में जांच करने पर पता चला कि पिछले कई महीनों से कई स्थानों पर सीवर के ढक्कन और नाले के स्लैब टूटे पड़े हैं, जो हादसों को न्योता दे रहे हैं। प्राधिकरण कार्यालय के ठीक सामने नाले का स्लैब टूटा पड़ा था। यहां रोजाना बड़ी संख्या में लोग काम कराने आते हैं। इसके अलावा क्षेत्र के किसान और सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता आए दिन विरोध प्रदर्शन करते रहते हैं। ऐसे में कभी भी कोई हादसा हो सकता था। आरडब्ल्यूए पदाधिकारी और आम नागरिक आए दिन सोशल मीडिया के जरिए इस मुद्दे को उठाते रहते हैं। लिखित शिकायत भी की गई है। इस समस्या के समाधान के लिए प्राधिकरण ने काम शुरू कर दिया है। प्राधिकरण अधिकारी के मुताबिक जल्द ही टूटे सीवर के ढक्कन बदल दिए जाएंगे।

वर्जन
सीवर और नाले की मरम्मत के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। कुछ जगहों पर काम भी चल रहा है। जहां भी समस्या है, उसका समाधान करने के लिए ठेकेदारों को निर्देश दिए गए हैं। —आशुतोष कुमार द्विवेदी, एसीईओ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण

Hot this week

Ghaziabad : इंदिरापुरम में बंगाली समाज का दुर्गा पूजा उत्सव, सातवें वर्ष में प्रवेश

Ghaziabad : इंदिरापुरम बंगाली कल्चरल सोसाइटी की ओर से...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img