Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Delhi: दिल्ली के करावल नगर में ताबड़तोड़ फायरिंग, वकील घायल

Delhi दिल्ली के करावल नगर में ताबड़तोड़ फायरिंग, वकील घायल

रिपोर्ट: रवि डालमिया

उत्तर-पूर्वी जिले के करावल नगर इलाके में गुरुवार सुबह सनसनी फैल गई जब जगदंबा कॉलोनी, नाला रोड के पास ताबड़तोड़ फायरिंग की आवाज गूंजी। घटना सुबह करीब 8:30 बजे की बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने देखा कि व्यक्ति गोली लगने से घायल था, जिसकी पहचान श्रीकांत प्रीतम सिंह के रूप में हुई।

डीसीपी आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि श्रीकांत एक वकील के साथ काम करता है। उसे तुरंत नजदीकी जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही करावल नगर थाना पुलिस, क्राइम और फॉरेंसिक टीमें मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल से सबूत जुटाने का कार्य शुरू किया। आसपास के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपी तक पहुंचा जा सके।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में भारतीय न्याय संहिता और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। करावल नगर थाने की टीमों के साथ-साथ उत्तर-पूर्वी जिले की ऑप्स यूनिट को भी आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगाया गया है। अभी तक फायरिंग के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। हालांकि शुरुआती जांच में यह व्यक्तिगत रंजिश या पेशेवर विवाद से जुड़ा मामला बताया जा रहा है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें