आप प्राइवेट स्कूल और अस्पताल के खिलाफ देगी धरना

अमर सैनी

नोएडा। आम आदमी पार्टी (आप) की गौतमबुद्धनगर इकाई ने सेक्टर 58 में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया। बैठक का मुख्य उद्देश्य प्राइवेट स्कूलों और अस्पतालों की कथित लूट के खिलाफ होने वाले तीन दिवसीय अनशन की तैयारियों पर चर्चा करना था।

जिलाध्यक्ष राकेश अवाना की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पार्टी के सभी प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक का मुख्य फोकस आप के पश्चिमी प्रांत अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका द्वारा घोषित अनशन के लिए समर्थन जुटाना था। सोमेंद्र ढाका ने 26 से 28 सितंबर तक मेरठ के कमिश्नरी पार्क में तीन दिवसीय अनशन की घोषणा की है। यह अनशन केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में है, जिनके तहत कथित तौर पर निजी स्कूलों और अस्पतालों को अनियंत्रित शुल्क वसूलने की छूट दी जा रही है।
जिलाध्यक्ष राकेश अवाना ने कहा कि यह अनशन जनहित में है। पूरी तरह से सोमेंद्र ढाका के साथ हैं और गौतमबुद्धनगर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मेरठ जाकर इस आंदोलन को समर्थन देंगे। बैठक में संगठन विस्तार, जनता की समस्याओं और पार्टी की भविष्य की रणनीतियों पर भी विचार-विमर्श किया गया। पार्टी नेताओं का मानना है कि यह अनशन निजी क्षेत्र में हो रही अनियमितताओं और शोषण के खिलाफ एक मजबूत आवाज बनेगा। बैठक में जिला महासचिव कैलाश शर्मा, संगठन मंत्री प्रशांत रावत, व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष इम्तियाज अहमद, जिला उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता और मनोज यादव, पश्चिम प्रांत उपाध्यक्ष दिशा चैम्बर समेत कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img