Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

महिला के गले से सोने की चेन लूटी

ग्रेनो वेस्ट स्थित एक सोसायटी के बाहर पनीर खरीदने बाजार गई महिला से लूट का मामला सामने आया
महिला के गले से सोने की चेन लूटी

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित एक सोसायटी के बाहर पनीर खरीदने बाजार गई महिला से लूट का मामला सामने आया है। बाइक सवार लुटेरों ने महिला के गले से सोने की चेन लूट ली। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी के जरिए लुटेरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

बिसरख कोतवाली क्षेत्र की देविका गोल्ड होम्स सोसायटी में डॉ. विनोद कुमार मिश्रा अपने परिवार के साथ रहते हैं। डॉ. विनोदकुमार मिश्रा ने बताया कि उनकी भाभी रजनी चौबे वडोदरा गुजरात से उनके घर आई थीं। रविवार को वह सोसायटी के बाहर पनीर खरीदने बाजार गई थीं। जब वह वापस लौट रही थीं तो सोसायटी के गेट के पास एक लुटेरे ने उनके गले से सोने की चेन लूट ली। इसके बाद बदमाश अपने साथी के साथ बाइक पर फरार हो गए। महिला ने सोसायटी पहुंचकर अपनी बहन और जीजा को घटना के बारे में बताया। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। बिसरख कोतवाली पुलिस ने महिला की शिकायत पर तत्काल लूट का मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं। पुलिस टीम बदमाशों की तलाश में जुटी है। बाइक सवार लुटेरों को गिरफ्तार कर जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *