उत्तर प्रदेश, नोएडा: मानसिक तनाव के चलते फंदे पर लटककर दी जान

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। गिझौड़ गांव में शनिवार रात कंपनीकर्मी ने अपने घर में पंखे के कुंदे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सेक्टर-24 पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जिला कासगंज के गांव नगला नागपुर निवासी 30 वर्षीय देवेंद्र पाल फेज-2 क्षेत्र स्थित प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे। उनकी पत्नी भी एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती है। दोनों का छह-सात वर्ष का एक बेटा है। देवेंद्र परिवार के साथ गिझौड़ गांव में किराये के कमरे में रहते थे। वह 29 मार्च की शाम ड्यूटी करके कमरे पर पहुंचे। इस दौरान उनका बेटा मोहल्ले में खेल रहा था। पुलिस के मुताबिक इसी बीच देवेंद्र पाल ने कमरे में फंदे पर लटककर अपनी जान दे दी। थोड़ी देर बाद जब उनकी पत्नी कमरे में पहुंची तो उन्हें आत्महत्या की जानकारी हुई। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। इसके चलते आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि शुरुआती जांच में मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img