ऑटो और कार में हुई भीषण टक्कर, चालक लहूलुहान

अमर सैनी
नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र रविवार सुबह एक कार और ऑटो में आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसे ऑटो के परखच्चे उड़ गए और कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना में ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि कार चालक को मामूली चोट आई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ऑटो चालक को जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया है।
पुलिस के मुताबिक जितेंद्र ग्रेटर नोएडा के नट मडैया गांव का रहने वाला है। वह पेशे से ऑटो चालक है। रविवार सुबह वह ऑटो लेकर चुहड़पुर अंडरपास से गुजर रहा था। तभी रांग साइड से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने ऑटो में टक्कर मार दी। घटना में ऑटो के परखच्चे उड़ गए और कार भी आगे से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि कार चालक को भी मामूली चोटें आई हैं। कार चालक दिल्ली निवासी हिमांशु है। वह ग्रेटर नोएडा के एक कॉलेज में पढ़ता है और घटना के समय परीक्षा देने जा रहा था। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि ऑटो चालक को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, कार चालक को मामूली चोटें आई हैं। छात्र की पूरी डिटेल लेकर उसे परीक्षा के लिए भेज दिया गया है। ऑटो चालक के परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। घटना की जांच की जा रही है।

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img