Manipur Violence: मणिपुर में देर रात कुकी उग्रवादियों का CRPF बटालियन पर हमला, 2 जवान शहीद
मणिपुर में हिंसा का दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. खबर है कि कुकी उग्रवादियों ने आधी रात में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल पर हमला कर दिया. इस हमले में CRPF के दो जवान शहीद हो गए हैं.
पुलिस ने बताया कि हमला आधी रात को शुरू हुआ और इलाके में 2:15 बजे तक जारी रहा. पुलिस ने बताया कि शहीद दोनों जवान मणिपुर के बिष्णुपुर जिले के नारानसेना इलाके में तैनात CRPF की 128 वीं बटालियन के थे.


