Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

ग्रेटर नोएडा में मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन

अभिषेक ब्याहुत

नोएडा: ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र के अस्तौली गांव के पास प्राधिकरण डंपिंग ग्राउंड बनवा रहा है। बुधवार को गांव के ग्रामीणों ने डंपिंग ग्राउंड के विरोध में और मुआवजे की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। ग्रामीण का कहना है कि उन्हें अभी तक उचित मुआवजा नहीं मिला है। इसीलिए काम नहीं होने दिया जाएगा।

ग्रामीणों का कहना है कि कई वर्ष पहले ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने उनकी जमीन को अधिग्रहित किया था। जिसको अन्य प्राधिकरण को बेच दिया गया था। जिस पर डंपिंग ग्राउंड बनाकर बिजली पैदा करने का प्लांट लगाया जा रहा है। जिसका बुधवार को उद्घाटन होने वाला था। उससे पहले ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और धरने पर बैठ गए। जिसके चलते उद्घाटन करने के लिए भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। ग्रामीण सूरज भाटी का कहना है कि उनको अभी तक उनकी जमीन का 64 प्रतिशत और 4 प्रतिशत प्लॉट भी नहीं दिया गया है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की 14 सूत्रीय मांगे हैं। जिनकी तरफ प्राधिकरण कोई ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने बताया कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा। वह गांव के पास डंपिंग ग्राउंड का काम नहीं होने देंगे। ग्रामीणों का कहना कि आगामी दिनों में सैकडों की संख्या में ग्रामीण धरने पर पहुंचकर प्रदर्शन करेंगे। साथ ही ग्रामीणों ने अन्य गांव की लोगों का भी सहयोग लेने को कहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्राधिकरण के अधिकारियों ने किसानों का शोषण किया है। जिनकी जमीन को सस्ते रेट पर लेकर अन्य को महंगे में बेच दिया है। इस मौके पर विनोद प्रधान, परमाल, मन्नू, संजय, पप्पी, अमित पहलवान और अरुण भाटी समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *