नोएडा अथॉरिटी में कई साल से जमे 6 अफसर सस्पेंड, मलाईदार पद का मोह न छोड़ना पड़ा महंगा

नोएडा अथॉरिटी में कई साल से जमे 6 अफसर सस्पेंड, मलाईदार पद का मोह न छोड़ना पड़ा महंगा

रिपोर्ट: अमर सैनी

उत्तर प्रदेश की नोएडा अथॉरिटी में एक बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए 6 अधिकारियों और कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। औद्योगिक विकास प्रमुख सचिव अनिल सागर द्वारा जारी किए गए इस सस्पेंशन आदेश से विभाग में हलचल मच गई है। बता दें कि अगले कुछ दिनों में नोएडा अथॉरिटी में बड़े बदलाव और सख्त एक्शन लिए जा सकते हैं। इस सख्त कार्रवाई के बाद नोएडा अथॉरिटी में अनुशासन और ट्रांसफर नीति के पालन को लेकर एक कड़ा संदेश गया है।यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास विभाग द्वारा की गई, जिसमें बताया गया कि ट्रांसफर के आदेशों के बावजूद नोएडा अथॉरिटी से रिलीव नहीं हो रहे थे। इन सभी ने अथॉरिटी से खुद को रिलीव करने के लिए कोई पत्र भी नहीं सौंपा था, जिससे विभाग की ओर से यह कड़ा कदम उठाया गया। सस्पेंड होने वाले अधिकारी में सहायक विधि अधिकारी नरदेव, प्रबंधक प्लानिंग यूएस फारूकी, निजी सचिव विजेंद्र पाल सिंह कोमर, लेखाकार प्रमोद कुमार, सहायक विधि अधिकारी सुशील भाटी और प्रबंधक प्लानिंग सुमित ग्रोवर सस्पेंड शामिल है। कुल मिलकर ये सभी नोएडा में मलाईदार पद पर तैनात थे।

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img