Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

सदर बाजार मार्केट के चेयरमैन परमजीत सिंह पम्मा के 30 वर्षों कार्य के ऊपर गाने का पोस्टर रिलीज

सदर बाजार मार्केट के चेयरमैन परमजीत सिंह पम्मा के 30 वर्षों कार्य के ऊपर गाने का पोस्टर रिलीज
सदर बाजार मार्केट के चेयरमैन परमजीत सिंह पम्मा के 30 वर्षों कार्य के ऊपर गाने का पोस्टर रिलीज

सदर बाजार मार्केट के चेयरमैन परमजीत सिंह पम्मा के 30 वर्षों कार्य के ऊपर गाने का पोस्टर रिलीज

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

बिजली कंपनियां व प्राइवेट स्कूलों की मनमानी को लेकर नेशनल अकाली दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व एंग्री मैन परमजीत सिंह पम्मा सड़कों पर उतरकर इनका विरोध प्रदर्शन करेंगे परमजीत सिंह पम्मा अपने संघर्ष के 30 वर्ष होने पर एक प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे इस अवसर पर पम्मा के किए गए 30 वर्षों के कार्य के ऊपर एक गाने का पोस्टर भी रिलीज किया गया जिस गाने को मशहूर युवा गायक रोहन ने गया है और इसे प्रसिद्ध लेखक बलविंदर सिंह सोढ़ी ने लिखा है इस गाने के बोल है खरी खरी बातों से पम्मा कभी डरता नहीं इस अवसर पर गायक रोहन. प्रसिद्ध लेखक बलविंदर सिंह सोढ़ी, मशहूर सिंगर सुरेखा रॉबिन, नेशनल अकाली दल दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष कुलदीप सिंह मारवाह, युवा नेता विक्रांत, गुरसिमरन कौर को सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे। यह पम्मा के कार्यों के ऊपर गया गया नौवें गीत है। इस अवसर पर परमजीत सिंह पम्मा ने कहा उनका संघर्ष 30 वर्षों से समाज के हित में कार्य कर्ता आया हूं और आगे भी समाज के हितों की आवाज उठाता रहूंगा और कार्य कर्ता रहूंगा।

परमजीत सिंह पम्मा ने कहा एक तरफ तो दिल्ली सरकार फ्री बिजली देने का व बच्चों को शिक्षा देने का दावा करती है और दूसरी तरफ बिजली कंपनी द्वारा लोगों को अनाप-शनाप बिजली बिल वसूल रही है और सरकार मुंह दर्शक बनकर बैठी है। पम्मा ने कहा सरकार को बिजली कंपनियों व प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ लगाम लगानी चाहिए पम्मा ने सरकार से कहा कि ऐसी स्कीम की घोषणा करें जिससे टेलीफोन, मोबाइल प्रदाता कंपनियों की तरह बिजली वितरण कंपनी (डिस्काम) को चुनने का विकल्प होना चाहिए जिससे बिजली कंपनियों की मनमानी रुक सके।

पम्मा ने कहा पहले मोबाइल कंपनियां को आउटगोइंग कॉल्स के लिए जहां 16 रुपए प्रति मिनट की दर से चुकाने होते थे वहीं इनकमिंग कॉल के लिए 8 रुपए तक चुकाने होते होते थे मगर अब ज्यादा कंपनियां होने के कारण आपसी कंपटीशन इतना बढ़ गया है कि सस्ती से सस्ती स्कीम में लाकर ग्राहकों को अपनी ओर लुभाने के लिए लगे हुए हैं। इसी प्रकार बिजली कंपनियां में भी अन्य कंपनियां आ जाएगी तो ग्राहकों को सस्ती और बढ़िया सर्विस मिलेगी।
नेशनल अकाली दल महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष भावना धवन ने बताया महिला विंग की ओर से 14 जुलाई को पम्मा जी के 30 वर्ष के पूरे होने पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमें यह गाना रिलीज किया जाएगा। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में समाज के हितों में कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *