Delhi: दिल्ली में रेलवे का बड़ा निवेश, 2,593 करोड़ रुपये का बजट आवंटित

Delhi: दिल्ली में रेलवे का बड़ा निवेश, 2,593 करोड़ रुपये का बजट आवंटित

रिपोर्ट: रवि डालमिया

रेलवे ने देश के बुनियादी ढांचे और यात्री सुविधाओं के विकास के लिए 2025-26 में 2,593 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है, जो 2009-14 की तुलना में 27 गुना अधिक है। यह बजट नई रेल परियोजनाओं, स्टेशनों के आधुनिकीकरण और यात्री सुविधाओं में सुधार के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक वर्मा के अनुसार, 2014 से अब तक दिल्ली में 24 किमी नई रेल पटरियां बिछाई गई हैं और 37 किमी रेलवे लाइन का विद्युतीकरण पूरा किया गया है, जिससे दिल्ली का रेल नेटवर्क 100 प्रतिशत इलेक्ट्रिफाइड हो गया है।

वर्तमान में चार प्रमुख रेल परियोजनाओं पर कार्य जारी है, जिनकी कुल लंबाई 302 किमी होगी और इस पर 4,778 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। रेलवे ने दिल्ली में 13 स्टेशनों को “अमृत स्टेशन” के रूप में विकसित करने की योजना बनाई है। इनका पुनर्विकास 5,887 करोड़ रुपये की लागत से होगा। इस योजना में आनंद विहार, नई दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन, दिल्ली कैंट, सफदरजंग, सराय रोहिल्ला, शाहदरा और सब्जी मंडी जैसे प्रमुख स्टेशन शामिल हैं। इसके अलावा, रेलवे ने दिल्ली में 11 वंदे भारत ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है, जो दिल्ली के 5 जिलों को जोड़ती हैं। साथ ही, दरभंगा-आनंद विहार टर्मिनल के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस भी एक नया विकल्प बनेगी।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Greater Noida : नौकरी तलाशने से आगे बढ़कर समाधान प्रस्तुत कर रहे युवा, यूपी राइज में दिखी नई सोच

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आत्मनिर्भर उत्तर...

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Topics

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Greater Noida : यीडा क्षेत्र में निवेश को नई रफ्तार, 25 कंपनियों को लेटर ऑफ इंटेंट

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img