ओपी सिहाग को जजपा जिला पंचकूला का अध्यक्ष नियुक्त किया गया

पंचकूला, 3 अगस्त: जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला ने जजपा पंचकूला के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व में जजपा पंचकूला के शहरी जिला अध्यक्ष रहे ओ पी सिहाग को जजपा जिला पंचकूला का अध्यक्ष नियुक्त किया है। जजपा का जिला अध्यक्ष चुने जाने के बाद सिहाग को लगातर पार्टी कार्यकर्ताओं तथा शुभचिंतकों के बधाई संदेशआ रहे हैं । लोकसभा के चुनाव के बाद शिथिल पड़ी पार्टी में उनकी नियुक्ति होने पर नई ऊर्जा का संचार हुआ है। आज सिहाग के सेक्टर 12 स्थित कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं राजेश निषाद, के सी भारद्वाज, सतबीर धनखड,,जसबीर जस्सी , सुरिन्दर चड्डा ने उनको नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी ।उल्लेखनीय है कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने लोक सभा के चुनाव के बाद पार्टी की प्रदेश इकाई तथा राष्ट्रीय इकाई को भंग कर दिया था। अब पार्टी द्वारा नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की जा रही है इसी क्रम में पार्टी ने कल सभी 22 जिलों के अघ्यक्ष नियुक्त किए थे।

जजपा पंचकूला के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ओ पी सिहाग ने अपनी नियुक्ति के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला, पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला तथा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा का आभार व्यक्त किया तथा कहा कि वो पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी को जिले में उन सबके सहयोग से मजबूत करने का काम करेंगे। सिहाग ने कहा कि पार्टी में इस क्षेत्र मेंu रह रहे पुराने कार्यकर्ताओं को दोबारा से सक्रिय करने के साथ नए युवा कार्यकर्ताओं को पार्टी में जोड़ा जाएगा ।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img