Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Noida: सावन को लेकर नोएडा पुलिस पूरी तरह से हुई अलर्ट, सभी महत्वपूर्ण स्थान मंदिर आदि पर रखी गई कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

सावन को लेकर नोएडा पुलिस पूरी तरह से हुई अलर्ट, सभी महत्वपूर्ण स्थान मंदिर आदि पर रखी गई कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

रिपोर्ट: अमर सैनी

पावन महीने सावन का शुभारंभ हो गया है। सावन के पहले दिन सोमवार होने से मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने सुबह-सुबह मंदिरों में पहुंचकर भगवान शिव और पार्वती की पूजा अर्चना करते हुए जलाभिषेक किए। नोएडा की विभिन्न मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। नोएडा में सावन के पहले सोमवार को लेकर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट दिखी। मंदिरों के बाहर पुलिस तैनात है। मंदिरो में भक्तों की भीड़ को देखते हुए पुलिस के सीनियर अधिकारी खुद जायजा लिया। मंदिरों में अव्यवस्था न फैले इसलिए मंदिरों के आस पास सुरक्षा में भारी पुलिस बल को तैनात रहा। एडीसीपी मनीष कुमार मिश्र ने भी मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके साथ ही पुलिसकर्मियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए।

एडीसीपी मनीष कुमार मिश्र ने बताया कि सावन महीने का शुभारंभ हो गया है। सावन के पहले दिन मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिन मंदिरों पर अधिक भीड़ होने की उम्मीद थी, वहां पुलिस बल तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही पुलिसकर्मी लगातार गश्त कर रहे हैं। मंदिरों में आने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *