ओमेक्स ग्रुप ने 2500 करोड़ रुपये के निवेश के साथ ओमेक्स स्टेट लॉन्च करने की घोषणा की

अभिषेक ब्याहुत
नई दिल्ली

भारत के अग्रणी रियल एस्टेट डेवलपर्स में से एक, ओमेक्स ग्रुप ने अपने प्रोजेक्ट ‘द ओमेक्स स्टेट’ के लॉन्च की घोषणा की है जो स्‍पोर्ट्स, रिटेल, हॉस्पिटैलिटी, फूड और कल्चर के लिए भारत का पहला इंटीग्रेटेड 5-इन-1 प्रोजेक्ट होगा। द्वारका सेक्टर 19-बी, नई दिल्ली में 50.4 एकड़ में फैले इस प्रोजेक्ट को दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के साथ सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत विकसित किया जा रहा है। इसमें 2500 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया जाएगा।

3.3 करोड़ से ज़्यादा की आबादी वाली भारत की राजधानी दिल्ली को लंबे समय से एक विश्व स्तरीय क्रिकेट स्टेडियम का इंतज़ार है। दुनिया का दूसरा सबसे ज़्यादा आबादी वाला शहर, दिल्ली 1987 में खेले गए भारत बनाम इंग्लैंड विश्व कप सेमीफ़ाइनल के बाद से प्रमुख विश्व कप और आईपीएल मैचों की मेज़बानी करने से चूक गया है। ओमेक्स स्टेट में 30000 से ज़्यादा दर्शकों की बैठने की क्षमता वाला एक विश्व स्तरीय, आधुनिक आईसीसी और फीफा के स्‍टैण्‍डर्ड वाला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट-कम-फ़ुटबॉल स्टेडियम होगा। साथ ही इसमें एक अंतर्राष्ट्रीय मल्टी-स्पोर्ट्स इनडोर स्टेडियम भी होगा जिसमें 2000 दर्शक आसानी से बैठ सकेंगे।

यह प्रोजेक्ट लंदन के क्‍वीन एलिजाबेथ ओलंपिक पार्क, पेरिस में एकॉर एरिना, सिंगापुर स्पोर्ट्स हब और मेलबर्न ओलंपिक पार्क जैसे प्रतिष्ठित स्थलों के नक्शेकदम पर चलते हुए भारत के खेल और मनोरंजन परिदृश्य में बदलाव लाएगा। यह महत्‍वपूर्ण प्रोजेक्ट दिल्ली में एक बार फिर विश्व स्तरीय खेल आयोजनों को लेकर आएगा। यह प्रोजेक्ट एक अद्वितीय अनुभव प्रदान करते हुए दिल्लीवासियों को शेष दुनिया की तरह खेलने, खरीदारी करने, खाने और मनोरंजन करने का मौका देगा। ऊपर बताए गए एकीकृत प्रोजेक्ट अपने-अपने देशों या शहरों में सबसे सफल प्रोजेक्टस में से हैं जिन्होने अपने शहरों के विकास में योगदान दिया है। ये स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए खरीदारी, भोजन, खेल और मनोरंजन की ज़रूरतों के लिए पसंदीदा स्थान हैं।

ओमेक्स ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्‍टर श्री मोहित गोयल ने कहा, “ओमैक्स इस बड़े बदलाव लाने वाले प्रोजेक्ट पर डीडीए के साथ साझेदारी करने के अवसर से बहुत खुश है। ‘ओमैक्स स्टेट’ के साथ, हमारा लक्ष्य दिल्लीवासियों को उनके अपने शहर में ही अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव प्रदान करना है। यह प्रोजेक्ट खेल, खरीदारी और मनोरंजन के लिए विश्व स्तरीय आयोजन स्थल प्रदान करेगा और दिल्ली के इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर में आए एक बड़े अंतर को भरने का काम करेगा। हम शहर के विकास में योगदान देने और इस अनूठे 5-इन-1 प्रोजेक्ट के साथ इसकी प्रोफ़ाइल को बेहतर बनाने के लिए उत्‍साहित हैं।”

ओमेक्स ग्रुप का विजन दिल्ली को एक अत्याधुनिक कमर्शियल, स्पोर्ट्स और मनोरंजन केंद्र प्रदान करना है जो न केवल अंतरराष्ट्रीय मानकों को पूरा करे बल्कि शहर में एक प्रमुख स्थल भी बने।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img