Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

UPSC CSE 2025: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया शुरू, अधिसूचना जारी; जानें कब तक होगा पंजीकरण

UPSC CSE 2025
UPSC CSE 2025: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया शुरू, अधिसूचना जारी; जानें कब तक होगा पंजीकरण

UPSC CSE 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जानें पंजीकरण की अंतिम तिथि, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी।


UPSC CSE 2025: आवेदन प्रक्रिया शुरू

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट (upsc.gov.in) पर जाकर अपनी आवेदन प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं।

UPSC CSE 2025: पंजीकरण की अंतिम तिथि

UPSC CSE 2025 प्रारंभिक परीक्षा 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 11 फरवरी, 2025 को शाम 6 बजे तक है।

1UPSC CSE 2025: 129 पदों के लिए आवेदन

इस साल कुल 1129 रिक्तियां घोषित की गई हैं, जिसमें 979 पद सिविल सेवा परीक्षा (IAS) के लिए और 150 पद भारतीय वन सेवा परीक्षा (IFS) के लिए हैं।

परीक्षा की तारीख

UPSC CSE 2025 की प्रारंभिक परीक्षा 25 मई, 2025 को आयोजित की जाएगी। इसमें दो वस्तुनिष्ठ (MCQ) पेपर होंगे, जिनमें कुल 400 अंक निर्धारित होंगे। यह परीक्षा स्क्रीनिंग टेस्ट के रूप में कार्य करेगी।

UPSC CSE 2025: प्रीलिम्स नोटिफिकेशन जारी, 979 पदों पर होगी भर्ती, आवेदन शुरू  - upsc cse 2025 notification out check vacancy important dates and  application details - Asianet News Hindi

योग्यता

IAS के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होनी चाहिए। वहीं, IFS के लिए उम्मीदवारों को विशिष्ट विषयों में स्नातक डिग्री प्राप्त होनी चाहिए।

आयु सीमा

सिविल सेवा परीक्षा के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 32 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में छूट है।

चयन प्रक्रिया

UPSC CSE परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाती है:

  1. प्रारंभिक परीक्षा
  2. मुख्य परीक्षा
  3. साक्षात्कार

आवेदन शुल्क

UPSC CSE 2025 के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। महिला, एससी, एसटी, और विकलांगता वाले उम्मीदवारों को शुल्क में छूट दी गई है।

आवेदन प्रक्रिया

  1. सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट (upsc.gov.in) पर जाएं।
  2. होम पेज पर “UPSC CSE 2025 Registration Link” पर क्लिक करें।
  3. ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
  4. आवेदन पत्र भरें और शुल्क का भुगतान करें।
  5. आवेदन पत्र सबमिट करें और प्रिंट आउट डाउनलोड करें।

Read More: STF Encounter In Shamli: उत्तर प्रदेश STF की मुठभेड़ में 4 बदमाश मारे गए, इंस्पेक्टर घायल

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें