Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

वाहन से कुचलकर बाइक टैक्सी सवार युवक की मौत

घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था,
महामाया फ्लाईओवर के पास अज्ञात वाहन ने उबर बाइक टैक्सी पर सवार युवक को टक्कर मारकर घायल कर दिया

अमर सैनी 

नोएडा। महामाया फ्लाईओवर के पास अज्ञात वाहन ने उबर बाइक टैक्सी पर सवार युवक को टक्कर मारकर घायल कर दिया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। युवक के चाचा ने सेक्टर-126 थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है। हादसे में जान गंवाने वाला युवक एक रेस्टोरेंट में काम करता था।
पुलिस को दी शिकायत में बिहार के चंपारण निवासी परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि उनका भतीजा सुभाष कुमार दो जुलाई को सेक्टर-46 स्थित रिबेल फूड्स नामक रेस्टोरेंट से काम करके सरिता विहार स्थित अपने घर जा रहा था। वह उबर बाइक टैक्सी से अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह सेक्टर-94 में महामाया फ्लाईओवर के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सुभाष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीर उपचार के लिए युवक को जब नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराने के लिए ले जा रहे थे, इसी दौरान उसकी मौत हो गई। राहगीरों ने ही हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और हादसे की सूचना युवक के परिजनों को दी। इस दौरान आरोपी चालक मौके से फरार हो गया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *