उत्तर प्रदेशराज्य

Noida Accident: नोएडा सेक्टर-62 में तेज रफ्तार का कहर, दो ट्रकों और टेंपो की भीषण टक्कर, दो की मौत

Noida Accident: नोएडा सेक्टर-62 में तेज रफ्तार का कहर, दो ट्रकों और टेंपो की भीषण टक्कर, दो की मौत

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा में बीती देर रात तेज रफ्तार ने एक बार फिर कहर बरपाया। सेक्टर-62 इलाके में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि तीन में से दो घायलों की मौत की सूचना सामने आ रही है। यह हादसा इतना भयावह था कि टक्कर के बाद लोग कई फुट हवा में उछल गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, देर रात एक टेंपो तेज रफ्तार में सेक्टर-62 की सड़क से गुजर रहा था। अचानक चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और टेंपो सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराया। टक्कर के बाद टेंपो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बचाने के लिए आसपास मौजूद लोग और राहगीर मौके पर पहुंचे ही थे कि तभी पीछे से आ रहे एक और तेज रफ्तार ट्रक ने भीड़ को जोरदार टक्कर मार दी।

दूसरी टक्कर इतनी तेज थी कि वहां खड़े लोग सड़क पर दूर जा गिरे। इस भीषण हादसे में करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक तीन घायलों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही थी, जिनमें से दो की इलाज के दौरान मौत होने की खबर मिल रही है, हालांकि पुलिस की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा इतना अचानक और खतरनाक था कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। तेज रफ्तार ट्रक ने लोगों को सीधे टक्कर मारी, जिससे सड़क पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में रात के समय भारी वाहनों की रफ्तार काफी तेज रहती है और पहले भी यहां हादसे हो चुके हैं।

पुलिस ने दोनों ट्रकों और टेंपो को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। साथ ही हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि लापरवाह और तेज रफ्तार ड्राइविंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस हादसे ने एक बार फिर से नोएडा में सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players