Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Job Scam Noida: नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

Job Scam Noida: नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

नोएडा। थाना फेज-1 पुलिस ने एनसीआर क्षेत्र में चल रहे अंतरराज्यीय फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी बेरोजगार युवकों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करते थे।

पुलिस ने सेक्टर-4, बिल्डिंग नंबर A-88, दूसरे तल, कमरे S-3 में छापा मारा। गिरफ्तार आरोपी हैं अनुज कुमार (33, मेरठ) और रोमेश मलिक (24, शामली)।

डीसीपी नोएडा यमुना प्रसाद ने बताया कि आरोपी Foundit.com से डेटा खरीदते और खुद को Naukri.com का कर्मचारी बता कर युवकों से 950 रुपये से लेकर 50 हजार रुपये तक वसूलते थे। शिकायत होने पर कॉल बंद कर देते या पीड़ित को ब्लॉक कर देते थे।

छापेमारी में पुलिस ने 11 मोबाइल, 1 स्मार्टफोन, 4 कंप्यूटर, 7 स्टांप मोहरें, 4 फर्जी जॉइनिंग लेटर और 34 ऑफिस फोन के स्क्रीनशॉट बरामद किए। अनुज कुमार का 8-10 वर्षों से धोखाधड़ी में सक्रिय आपराधिक इतिहास है। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें