उत्तर प्रदेश, नोएडा: सड़क हादसों में महिला समेत दो लोगों की मौत

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। शहर के अलग-अलग हिस्सों में हुए सड़क हादसों में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों के परिजनों ने संबंधित थाने की पुलिस से मामले की शिकायत कर आरोपी चालकों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। बुलंदशहर के अच्छेजा गांव निवासी पुष्पेंद्र कुमार ने सेक्टर-63 थाने में शिकायत दी कि उनका साला सुनील कुमार 14 अक्तूबर को बाइक से नोएडा आया था। एफएनजी गोल चक्कर पर ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सुनील की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सुनील दूर जाकर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।

राहगीरों की मदद से उसको अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंतिम संस्कार करने के बाद थाने में ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। याकूतपुर गांव निवासी अजय कुमार की मां नौ सितंबर को बस से घर आ रही थीं। एनएसईजेड चौकी के पास उतरते समय चालक के एकाएक बस चलाने से दुर्गा की सड़क पर गिरकर मौत हो गई। मां का अंतिम संस्कार करने के बाद अजय ने आरोपी बस चालक के खिलाफ फेज दो थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुटी है। मामूरा निवासी राजेश ने फेज-3 थाने में शिकायत दी कि उनकी पत्नी राशि देवी 12 अक्तूबर को घर लौट रही थीं। ओम अस्पताल के पास बाइक सवार ने उनकी पत्नी राशि को टक्कर मार दी। हादसे में राशि के पैर, जबड़े और पेट में चोटें आईं। राजेश ने बाइक चालक के खिलाफ फेज तीन थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। फरीदाबाद सेक्टर-86 के रहने वाले कुपिंदर की कार में कैलाश अस्पताल के पास ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में कुपिंदर के चोटें आईं और कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। कुपिंदर ने फेज तीन थाने में ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

रोहित शर्मा, राहुल द्रविड़ न्यूयॉर्क की बारिश में भीगने से बचने के लिए कार की ओर भागे, वीडियो वायरल- देखें

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img