NationalNoida

नोएडा प्राधिकरण बनाएगा लोगों की समस्याएं सुनने को कॉल सेंटर

नोएडा प्राधिकरण बनाएगा लोगों की समस्याएं सुनने को कॉल सेंटर

अमर सैनी

नोएडा। लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए त्वरित कार्रवाई करने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने नई पहल की है। इसके तहत नोएडा प्राधिकरण निवासियों से मिलने वाली समस्याओं के समाधान के लिए कॉल सेंटर बनाने की तैयारी में है। यह कॉल सेंटर 12 घंटे काम करेगा। जिससे पूरे दिन में लोग किसी भी समय प्राधिकरण स्तर से हल होने वाले अपनी समस्याएं बता सकेंगे।
कॉल सेंटर का संचालन नोएडा प्राधिकरण के कर्मचारियों द्वारा नहीं किया जाएगा। कॉल सेंटर संचालन की जिम्मेदारी निजी एजेंसी को दी जाएगी। कॉल सेंटर में छह कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। जो सभी वर्किंग-डे में सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक लोगों की समस्याओं को सुनने, उन्हें नोट करने के साथ संबंधित विभाग के पास भेजेंगे। इस कॉल सेंटर में
बिल्डिंग प्लान, लैंड यूज, सड़क और पार्क की समस्या, प्राॅपर्टी एलोकेशन और लोगों की सुविधाओं से जुड़ी सभी शिकायतों को दर्ज करेंगे। प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि कॉल सेंटर में फोन, एसएमएस या ईमेल के माध्यम से शिकायतों को पंजीकृत कराए जाने की सुविधा लोगों को दी जाएगी। कॉल सेंटर में जो भी शिकायत दर्ज की जाएगी, उसके निस्तारण के लिए कार्रवाई किए जाने को संबंधित विभाग को भेजा जाएगा। विभाग द्वारा की जाने वाली कार्रवाई के बारे में शिकायत करने वाले लोगों को फोन पर अपडेट भी दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players