Tuesday, 3 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : जेलों की सुरक्षा को मिलेगी इंसास की ताकत, योगी सरकार खरीदेगी 676 राइफलGonda : 2017 से पहले की सरकारें करती थीं वसूली, अब हो रहा विकास, लोग हैं भयमुक्त- कीर्तिवर्धन सिंहHapur News : गुलावठी रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, ऑटो चालक की जान गईDrug Bust Ghaziabad: ऑपरेशन प्रहार के तहत एक करोड़ की स्मैक के साथ चार आरोपी गिरफ्तार, कथित महिला सरगना भी शामिलGreater Noida PNB Protest: ऐच्छर पीएनबी शाखा के बाहर किसानों का प्रदर्शन, 16 खाताधारकों को रकम वापसNew Noida Master Plan: 80 गांवों में जमीन की मैपिंग शुरू, 361 किसानों की सहमतिParthala Mobile Snatching: बाइक टैक्सी से जा रही महिला अधिवक्ता का मोबाइल छीना, जांच शुरूNoida Industrial Lease Dispute: लीज पर दी औद्योगिक संपत्ति को नुकसान और 91 लाख किराया बकाया होने का आरोप

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में जीजा संग फरार हुई साली, पुलिस जांच में जुटी

Hapur News : थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के जीजा पर उसे बहला-फुसलाकर भगाने और घर से गहने, कपड़े समेत कीमती सामान ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित पति की शिकायत पर थाना हापुड़ देहात पुलिस ने आरोपी बाबू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित ने बताई पूरी घटना

पीड़ित व्यक्ति, जो हापुड़ देहात के एक मोहल्ले में रहता है, ने बताया कि शुक्रवार को उसकी पत्नी का जीजा बाबू उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। जाते समय घर में रखे गहने, कपड़े और अन्य जरूरी सामान भी साथ ले गया। पति का कहना है कि उसने अपने रिश्तेदारों और आसपास के गांवों में पत्नी की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

आखिरकार उसने थाना हापुड़ देहात में मामला दर्ज कराया। आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी बाबू के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

महिला की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास

महिला की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर छापेमारी शुरू कर दी गई है। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर महिला को बरामद करने का प्रयास कर रही है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें