उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा में साढ़े तीन किलो चांदी के साथ दो गिरफ्तार

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। सेक्टर-12 शिव मंदिर में 15 अक्टूबर को चोरी हुई थी। यहां से करीब साढ़े तीन किलो के आसपास चांदी चोरी हो गई थी। थाना सेक्टर-24 पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस की मदद से एक चोर और एक सुनार को गिरफ्तार किया।

इनके पास से 05 सिल्ली सफेद धातु (करीब 3.5 किलोग्राम) बरामद किया गया। इनके नाम राजू सिंह और सदाशिव है। सदाशिव पेशे से सुनार है। इसकी दुकान मुरादाबाद में है। राजू इसी को चोरी का मॉल बेचता था और ये गला कर नए आभूषण बना लेता था। इन दोनों को वीडियो कॉन चौराहा सेक्टर-11 से पकड़ा।

एडीसीपी सुमित शुक्ला ने बताया कि राजू सिंह उर्फ सोनू मंदिरों की रेकी कर वहां लगे आभूषण चोरी करता है। इससे पहले से चंडीगढ के भी एक मंदिर में चोरी कर चुका है। पेशे से लेबर है और अधिक पैसा कमाने की चाहत में चोरी करने लगा। शातिर किस्त का अपराधी है।
पूछताछ में उसने बताया कि करीब 10-12 दिन पहले वह सेक्टर-12 नोएडा में बने एक मंदिर से शिवलिंग पर लगे छत्र एवं अन्य मूर्तियों पर लगे चांदी के आभूषण चोरी कर ले गया था।

चोरी के पैसों से खरीदी थी बाइक
चोरी करके मिले पैसों से वो अपना जीवनयापन व दैनिक आवश्यकताएं पूरी करता है। बरामद मोटरसाइकिल रजिनं- DL10AA9570 के संबंध में बताया कि उसकी पत्नी के नाम पर दर्ज है। राजू ने बताया कि मोटरसाइकिल भी चोरी के पैसों से ही खरीदी थी। उसने बताया कि वह अधिकांश चोरी किया हुआ माल सदाशिव के पास ही गलवाने ले जाता है। सदाशिव अक्सर उसे सिल्ली बनाकर वापस दे देता है।

आभूषण गलाकर बनाता सिल्ली
सदाशिव ने बताया कि वह सोना-चांदी गलाने का व्यवसाय करता है। उसकी दुकान मोहल्ला फैज गंज, जिला मुरादाबाद में है। उसने बताया कि राजू सिंह (उर्फ सोनू) अक्सर चोरी का माल उसे गलवाने के लिए लाता है। अधिक लाभ की लालसा में वह चोरी के माल को गलाकर सिल्ली बनाकर राजू को दे देता है। करीब 10 दिन पूर्व भी राजू सिंह ने चांदी के मंदिर आभूषण उसे दिए थे, जिन्हें उसने गलाकर सिल्ली बनाकर देने के इरादे से लाया था।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img