India Pakistan Tension: सांसद मनोज तिवारी बोले पाकिस्तान को जवाब देने के लिए हमारी सेना परिपक्व

India Pakistan Tension: सांसद मनोज तिवारी बोले पाकिस्तान को जवाब देने के लिए हमारी सेना परिपक्व

रिपोर्ट: रवि डालमिया

India Pakistan Tension:  पाकिस्तान के साथ जारी तनाव के बीच भारतीय जनता पार्टी के सांसद मनोज तिवारी ने देशवासियों से संयम और सहयोग की अपील की है। तिवारी ने कहा कि देश की सेना पूरी तरह सक्षम और परिपक्व है और पाकिस्तान को हर मोर्चे पर मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे 15 मई तक विशेष सतर्कता बरतें और किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचें। तिवारी ने कहा कि देश की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए नागरिकों का सहयोग आवश्यक है।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी शहर में ब्लैकआउट या सायरन बजाने की मॉक ड्रिल की जाती है तो लोग उसमें पूर्ण सहयोग करें और इसे लेकर किसी भी प्रकार की अफवाह या पैनिक की स्थिति न बनने दें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि हमारी सेना पाकिस्तान की हर हरकत का जवाब देने में पूरी तरह सक्षम है और देशवासियों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है। तिवारी ने जनता से अपील की कि वे अफवाहों से दूर रहें, सरकार और सेना पर विश्वास बनाए रखें और देशहित में अनुशासन का पालन करें।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img