Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

Bihar : कोसी नदी में पलटी नाव, 6 महिलाओं समेत 8 लोग डूबने से बचे; मुखिया राम कुमार की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Saharsa (मृत्युंजय) : जिले के नवहट्टा प्रखंड अंतर्गत डरहार पंचायत में गुरुवार की शाम कोसी नदी में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कोसी नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने के कारण पशुओं के लिए चारा लेकर लौट रही एक नाव अचानक असंतुलित होकर नदी में पलट गई। नाव पर छह महिलाएं, एक बच्चा और एक पुरुष सहित कुल आठ लोग सवार थे। नाव पलटते ही सभी नदी में गिर पड़े, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

इसी दौरान पास से नाव लेकर गुजर रहे स्थानीय मुखिया राम कुमार ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए बिना अपनी जान की परवाह किए नदी में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उनकी त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया और सभी लोगों की जान बच गई।

बताया जा रहा है कि कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने से डरहार पंचायत सहित आसपास के ग्रामीणों को पशुओं के लिए चारा लाने दूर-दराज के इलाकों में जाना पड़ रहा है। ऐसे में लोग रोज अपनी जान जोखिम में डालकर नाव के सहारे नदी पार करने को मजबूर हैं।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सुरक्षित नाव संचालन की व्यवस्था, पर्याप्त नावों की उपलब्धता और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। यह घटना एक बार फिर कोसी क्षेत्र के लोगों की कठिन जिंदगी और बाढ़ के दौरान उनकी मजबूरियों को उजागर करती है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें