Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Train Accident: ग्रेटर नोएडा में ट्रेन की चपेट में आने से नामीबिया के 21 वर्षीय छात्र की मौत, दूतावास की मौजूदगी में पोस्टमार्टमDrug Trafficking: नेपाल से गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर में बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, क्रेटा कार बरामदMedical Negligence: ग्रेटर नोएडा के घरबरा गांव में इंजेक्शन लगने के बाद महिला की हालत बिगड़ी, आईसीयू में भर्तीInvestment Fraud: टेलीग्राम पर निवेश का झांसा देकर ग्रेटर नोएडा वेस्ट की महिला से 5.87 लाख रुपये की ठगीStolen Steel Theft: चोरी का सरिया गाजियाबाद के कबाड़ी को बेचते थे बदमाश, पूछताछ में 16 वारदातों का खुलासाHit and Run: ग्रेटर नोएडा में छह साल पुरानी सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज, बाइक सवार युवक की हुई थी मौतIllegal Weapon: ग्रेटर नोएडा के शारदा गोलचक्कर पर अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारPolice Encounter: नोएडा के सेक्टर-58 में दिल्ली के बदमाश का हाफ एनकाउंटर, चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार

गुरूओं की शिक्षाओं पर चलकर काम कर रही भाजपा : नायब सिंह सैनी

 

करनाल 15 मई(कोमल रमोला ) प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं करनाल विधानसभा उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह लोकसभा चुनाव देश की नई दिशा और दशा तय करेगा। पिछले 10 वर्षो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को नई दिशा देने का काम किया है। आज जब हम अपने देश को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देखते हैं तो हमारा देश बहुत मजबूत हुआ है। जो काम पिछले 60 वर्षो में नहीं हुए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन कामों को एक झटके में कर दिखाया। भाजपा सरकार गुरूओं की शिक्षाओं पर चलकर काम कर रही है। देश को अधिक मजबूत और विकसित राष्ट्र बनाने के लिए नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का काम करें। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बुधवार को मॉडल टाउन में वीरेंद्र सिंह द्वारा आयोजित सिख समाज के कार्यक्रम में पहुंचे। समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने करनाल लोकसभा से मनोहर लाल और विधानसभा उप चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साढ़े 9 वर्षो में पूरे प्रदेश में विकास कार्यो की झडी लगी। करनाल की जनता ने 2014 से पहले का करनाल भी देखा है और अब 2024 का करनाल भी देख रही है। जमीन आसमान का अंतर साफ दिखाई देता है। करनाल में करोड़ों रुपए की लागत से सडक़ों को मजबूत किया गया। शहर की पार्को का विकास हुआ। पार्को में ओपन एयर जिम स्थापित करवाए गए हैं जिसका लोगों को पूरा लाभ मिल रहा है। करनाल को एलईडी लाइटों से जगमग किया गया। शहर में अवैध कालोनियों को वैध किया गया ताकि वहां के लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित न हरें और लोगों को परेशानी न हो। केंद्र और प्रदेश सरकार ने जनता की परेशानी को अपना समझकर काम किया है। इसी कारण आज पूरे देश की जनता नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है। उन्होंन उपस्थित लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि विकास का पहिया यू हीं घूमता रहे इसके लिए करनाल लोकसभा से मनोहर लाल को भारी मतों से जिताएं।
इस अवसर पर पूर्व सीएम मीडिया जगमोहन आनंद, शशिपाल मेहता, संजय बठला, भूपेंद्र सिंह असंध, गुलाब सिंह, इंद्रपाल सिंह, विजय सेतिया, सुशील जैन, रवि बेरी, इंद्रपाल सिह चोपड़ा, स. गुरनाम सिंह, जसपाल सिंह, इंद्रजीत सिंह, हरमीत सिंह हैप्पी, अजीत सिंह चावला, भूषण गोयल, राम कुमार कल्याण, ऋषिपाल सिंह, नरेंद्र सिंह, सुल्तान सिंह मल्ली, सुरेंद्र सिंह मूनक, चरणवीर सिंह, मीत सिंह, कपिल अत्रेजा सहित अन्य मौजूद रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Komal Ramola

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *