Noida Crime: विदेशी नंबर से धमकियां और फर्जी इंस्टा आईडी से बदनाम, युवक व परिवार को बना निशाना, केस दर्ज

Noida Crime: विदेशी नंबर से धमकियां और फर्जी इंस्टा आईडी से बदनाम, युवक व परिवार को बना निशाना, केस दर्ज
नोएडा के नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र में एक युवक को विदेशी नंबर से लगातार धमकी भरे संदेश भेजे जाने और उसकी फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर सोशल मीडिया पर बदनाम करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित सेक्टर-149 स्थित कोंडली बांगर गांव में रहता है और पिछले कई दिनों से साइबर उत्पीड़न का सामना कर रहा है।
पीड़ित के अनुसार 6 फरवरी 2025 से एक विदेशी नंबर से लगातार भद्दे, अपमानजनक और धमकी भरे व्हाट्सएप संदेश भेजे जा रहे हैं। आरोपी ने न केवल उसे गाली-गलौज और अश्लील भाषा में धमकाया, बल्कि उसका नाम और फोटो इस्तेमाल कर कई फर्जी इंस्टाग्राम आईडी भी तैयार कीं। इन अकाउंट्स से बेहद अश्लील, आपत्तिजनक और भ्रामक पोस्ट डालकर उसकी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई।
पीड़ित ने बताया कि इन फर्जी अकाउंट्स से उसके दोस्तों, परिचितों और मोबाइल संपर्क सूची में मौजूद लोगों तक भी गलत और अपमानजनक संदेश भेजे गए। इससे उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को गंभीर नुकसान पहुंचा है। आरोपी उसकी ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखकर लगातार डराने और मानसिक रूप से परेशान करने की कोशिश कर रहा है।
बात यहीं नहीं रुकी—आरोपी ने दूसरी फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर पीड़ित के परिवार को भी निशाना बनाया। इसमें उसकी पत्नी और अन्य परिजनों के बारे में अत्यंत भद्दी, अपमानजनक और चरित्रहनन वाली बातें पोस्ट की गईं, जिससे पीड़ित परिवार गहरी मानसिक तनाव की स्थिति में है।
कोतवाली प्रभारी सर्वेश चंद्र के अनुसार मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और साइबर टीम के साथ मिलकर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपी की पहचान और लोकेशन तलाशने में जुटी है।
‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई




