उत्तर प्रदेश : बुलंदशहर में सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर भव्य पद यात्रा

Bulandshar News (अवनीश त्यागी) : बुलंदशहर के सिकंदराबाद सिटी और क्षेत्र में शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर भव्य पद यात्रा का आयोजन हुआ। उत्साह व हर्षोल्लास के साथ निकाली गई शोभायात्रा में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं व क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर, और सांसद गौतमबुद्ध नगर डॉ. महेश शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रभारी बसंत त्यागी ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने की।

इस अवसर पर क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर, एम.एस.सी. नरेंद्र भाटी, क्षेत्रीय मंत्री आशीष वत्स, विधायक सिकंदराबाद लक्ष्मीराज सिंह, सांसद प्रतिनिधि सुरेश शर्मा, डीके शर्मा सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, चेयरमैन गण, ब्लॉक प्रमुख गण, नगर व ग्रामीण क्षेत्र से आए सम्मानित नागरिक एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

पद यात्रा के माध्यम से सरदार पटेल के अदम्य साहस, देश निर्माण में उनके अमूल्य योगदान तथा राष्ट्रीय एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सम्मानित अतिथियों ने भारत की एकता, अखंडता व विकास के लिए समाज को जागरूक रहने की अपील की।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img