Noida Crime: ई-रिक्शा में महिला के बैग से 3 लाख के गहने चोरी

Noida Crime: ई-रिक्शा में महिला के बैग से 3 लाख के गहने चोरी
नोएडा। सेक्टर-18 से ई-रिक्शा में बैठकर सेक्टर-21 स्थित अपने घर लौट रही महिला के बैग से सोने के गहने चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी गए आभूषणों की कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई जा रही है।
पीड़िता कमलेश भाटी ने बताया कि वह 20 अप्रैल की सुबह Muthoot Finance सेक्टर-18 से निकली थीं। वहां से अट्टा पीर पहुंचने के बाद उन्होंने घर जाने के लिए ई-रिक्शा लिया। घर पहुंचकर जब उन्होंने अपना बैग चेक किया तो उसमें रखे सोने के गहने गायब मिले।
बैग में दो सोने के कंगन, एक चेन और एक पेंडेंट रखा हुआ था, जो चोरी हो चुका था। महिला को शक है कि ई-रिक्शा में सफर के दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने वारदात को अंजाम दिया।
इस मामले में कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है।




