Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

Noida Industry Update: औद्योगिक इकाइयों में काम पटरी पर लौटा, 95% श्रमिक लौटे काम पर

Noida NCR News in Hindi

Noida Industry Update: औद्योगिक इकाइयों में काम पटरी पर लौटा, 95% श्रमिक लौटे काम पर

नोएडा के औद्योगिक सेक्टरों में हाल ही में हुए श्रमिकों के हिंसक प्रदर्शन के बाद अब स्थिति तेजी से सामान्य हो गई है। औद्योगिक क्षेत्रों में करीब 95 प्रतिशत श्रमिकों के वापस काम पर लौटने से उत्पादन गतिविधियां फिर से गति पकड़ रही हैं। उद्यमी पुराने ऑर्डर को समय पर पूरा करने के लिए दो-दो शिफ्ट में काम करा रहे हैं।

सेक्टर फेस-टू के साथ-साथ सेक्टर-57, 58, 59, 60, 63, 64, 65, 66, 67 और 69 जैसे प्रमुख औद्योगिक इलाकों में कामकाज पहले की तरह सुचारू रूप से शुरू हो गया है। उद्योग संचालकों का कहना है कि अब 90 प्रतिशत से अधिक श्रमिक नियमित रूप से काम पर आ रहे हैं, जिससे उत्पादन प्रक्रिया स्थिर हो रही है।

उद्यमियों के अनुसार, श्रमिकों और प्रबंधन के बीच बेहतर तालमेल के चलते स्थिति में सुधार आया है। पहले जो तनाव था, वह मुख्य रूप से गलतफहमियों के कारण पैदा हुआ था, जिसे अब काफी हद तक दूर कर लिया गया है। पिछले दो हफ्तों में हालात लगातार बेहतर हुए हैं और अब सभी इकाइयां अपने लंबित ऑर्डर पूरे करने में जुट गई हैं।

हालांकि, आगामी एक मई को मजदूर दिवस और महीने की शुरुआत में वेतन वितरण को लेकर उद्यमियों में हल्की चिंता बनी हुई है। कुछ उद्यमियों का मानना है कि इस दौरान फिर से किसी तरह के हंगामे की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। ऐसे में पुलिस और प्रशासन की सतर्कता बेहद जरूरी मानी जा रही है।

उद्योग जगत का कहना है कि यदि मई के पहले दस दिन शांतिपूर्ण तरीके से गुजर जाते हैं, तो आगे किसी बड़ी समस्या की संभावना कम हो जाएगी। फिलहाल, प्रशासन की निगरानी और उद्यमियों-श्रमिकों के बीच संवाद के चलते औद्योगिक गतिविधियां पटरी पर लौटती नजर आ रही हैं।

Seelampur Murder Case: दिल्ली के सीलमपुर में चाय पी रहे बुजुर्ग की चाकू से हत्या, आरोपी भी घायल

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें