नकली दांतों से खाना खाते समय रखें ध्यान, सेहत को हो सकता है नुकसान

नई दिल्ली, 12 अगस्त : अगर आप भी दांतों की समस्या से ग्रस्त हैं और खाना खाने व चबाने के लिए दांतों पर कैप या नकली दांतों का डेंचर पहनते हैं तो यह खबर आपके लिए है।

दरअसल, राजधानी दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति (67 वर्ष) खाना खाने के दौरान अनजाने में अपने दो नकली दांत और बेस भी निगल गए। जब तक वह मामले को समझ पाते तब तक नकली दांत भोजन की नली से पेट की ओर जा चुके थे। साथ ही बुजुर्ग के जीवन के लिए घातक परिस्थिति का निर्माण भी कर चुके थे। जिस वजह से बुजुर्ग के गले में और सीने के बीच के हिस्से में बहुत दर्द था।

इस संबंध में फोर्टिस वसंत कुंज के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी एंड हेप्टोबिलियरी साइंसेज के डायरेक्टर डॉ. शुभम वत्स ने बताया कि हमने मरीज की जांच की और पाया कि नकली दांतों का ढांचा नली और पेट के बीच में फंसा है। ढांचे से जुड़े धातु के तार ने खाने की नली और पेट के आसपास घाव कर दिया, जिससे लगातार खून निकल रहा था। इसके बाद हमने एंडोस्कोपी प्रक्रिया के माध्यम से दांतों के ढांचे को पेट के भीतर धकेलकर रॉथ नेट की मदद से शरीर से बाहर निकाला।

डॉ वत्स ने बताया, रॉथ नेट ऐसा डिवाइस है जो बाहरी चीजों को शरीर से बाहर निकालने के काम आता है। इस पूरी प्रक्रिया में 15 मिनट लगे और मरीज को उसी दिन अच्छी स्थिति में अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। उन्होंने कहा, अगर डेंचर को समय पर न निकाला गया होता, तो जीवन के लिए घातक कई तरह की स्थितियां पैदा हो सकती थीं- जैसे पेट या इंटेस्टाइन में छेद हो सकता था जो जीवन के लिए घातक हो सकता था।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img