YEIDA: यीडा क्षेत्र में नॉर्थविंड एस्टेट को मिली पांच एकड़ भूमि, 189 करोड़ की सबसे बड़ी बोली लगाकर हासिल किया प्लॉट

YEIDA: यीडा क्षेत्र में नॉर्थविंड एस्टेट को मिली पांच एकड़ भूमि, 189 करोड़ की सबसे बड़ी बोली लगाकर हासिल किया प्लॉट

नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र में रियल एस्टेट गतिविधियों को नई रफ्तार मिलती दिखाई दे रही है। सेक्टर-22डी में नॉर्थविंड एस्टेट ने 189 करोड़ रुपये की सबसे बड़ी बोली लगाकर पांच एकड़ भूमि हासिल की है। लंबे समय बाद ग्रुप हाउसिंग सेगमेंट में आई इस बड़ी बोली को यीडा क्षेत्र के रियल एस्टेट बाजार के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

कंपनी के चेयरमैन Manoj Kumar Garg ने बताया कि यीडा क्षेत्र में एक बार फिर आवासीय परियोजनाओं और व्यावसायिक गतिविधियों में तेजी देखने को मिल रही है। उन्होंने कहा कि कंपनी इस भूमि पर आधुनिक आवासीय और कमर्शियल परियोजनाएं विकसित करेगी, जिसके लिए प्रारंभिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

बताया जा रहा है कि यीडा क्षेत्र में तेजी से विकसित हो रहे इंफ्रास्ट्रक्चर, जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और बेहतर कनेक्टिविटी के कारण रियल एस्टेट कंपनियों की रुचि लगातार बढ़ रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में सेक्टर-22डी समेत आसपास के क्षेत्रों में निवेश और आवासीय परियोजनाओं में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है।

यीडा क्षेत्र में ग्रुप हाउसिंग परियोजनाओं की मांग बढ़ने से रोजगार, व्यवसाय और बुनियादी सुविधाओं के विकास को भी गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। प्राधिकरण अधिकारियों के अनुसार, आने वाले महीनों में कई अन्य बड़ी कंपनियां भी यहां निवेश कर सकती हैं।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img