Haryana: पंचकूला के विकास के लिए धन की कोई कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Haryana: पंचकूला के विकास के लिए धन की कोई कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

पंचकूला नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदों का शपथ
ग्रहण समारोह आयोजित

रिपोर्ट: कोमल रमोला

पंचकूला, 28: पंचकूला नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आज पंचकूला के सैक्टर-5 स्थित इंद्रधनुष आडिटोरियम में आयोजित किया गया। समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी मुख्यअतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर अंबाला मंडलायुक्त श्री संजीव वर्मा ने नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदों को शपथ दिलवाई।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर श्री शाम लाल बंसल और सभी पार्षदों को विजय और नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही पंचकूला की जागरूक जनता का भी धन्यवाद किया जिन्होने विकास और जनसेवा के लिए प्रतिबद्व नेतृत्व को चुना। उन्होने नवनिर्वाचित मेयर और पार्षदों से कहा कि शहर के विकास का रोडमैप पूरी तरह जनकेंद्रित होना चाहिए।

उन्होने पार्षदों से संवाद करते हुए कहा कि जनता ने आपको पांच वर्षों के लिए सेवा का अवसर दिया है। जनता के बीच रहें, उनकी समस्याओं को सुनें और केवल विकास को अपना लक्ष्य बनाएं। पंचकूला के विकास के लिए धन की कोई कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। उन्होने कहा कि हमारा लक्ष्य पंचकूला को स्वच्छ और हरित शहर बनाना है। इसलिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन- 2.0 को हमें पंचकूला की हर गली और हर सेक्टर तक पहुंचाना है। हमें ग्रीन पंचकूला के संकल्प को और मजबूत करना है।

इस अवसर पर शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल, कालका की विधायक श्रीमती शक्ति रानी शर्मा, राज्यसभा सांसद श्रीमती रेखा शर्मा, हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती बंतो कटारिया, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहन लाल कौशिक , जिला अध्यक्ष श्री अजय मितल, कालका नगर परिषद के चेयरमैन कृष्ण लाल लांबा, हरियाणा शिवालिक विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री ओमप्रकाश देवीनगर, शहरी स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक श्री मुकूल कुमार, उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा, पुलिस उपायुक्त श्रीमती सृष्टि गुप्ता, नगर निगम आयुक्त श्री विनय कुमार, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव श्री तरूण भंडारी, मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव श्री प्रवीण अत्रे, साध्वी अमृता दीदी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img