नई दिल्ली: स्वस्थ जीवनशैली के निर्माण में योग की भूमिका महत्वपूर्ण : आरएमएल

नई दिल्ली, 22 जून : अटल बिहारी वाजपेयी आयुर्विज्ञान संस्थान और राम मनोहर लोहिया अस्पताल ने शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस -25 मनाया।

इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य सेवाओं की महानिदेशक डॉ. सुनीता शर्मा और स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव सौरभ जैन मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। वहीं, आरएमएलएच के चिकित्सा निदेशक डॉ. अशोक कुमार, डीन डॉ. आरती मारिया और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विवेक दीवान ने योग दिवस की वैश्विक थीम: एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग के तहत योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास किया। इस कार्यक्रम में मेडिकल छात्रों, नर्सों, पैरामेडिकल स्टाफ, रेजिडेंट डॉक्टरों और प्रोफेसरों ने भी भागीदारी की।

डॉ. विवेक दीवान ने कहा, स्वस्थ जीवनशैली के निर्माण में योग की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है। डॉ. आरती मारिया ने कहा, तनाव प्रबंधन और आंतरिक सद्भाव के लिए योग बहुत फायदेमंद है। डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि योगोत्सव, मन-शरीर स्वास्थ्य का उत्सव है। उन्होंने इसे केंद्र सरकार के स्वस्थ राष्ट्र के दृष्टिकोण के साथ जोड़ा। सौरभ जैन ने अपने संबोधन में कहा, आज की तेज-तर्रार दुनिया में भी योग की प्रासंगिकता बनी हुई है। ये शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने वाली एक शक्ति के रूप में स्थापित हो चुका है। डॉ. सुनीता शर्मा ने बेहतर स्वास्थ्य के लिए योग अभ्यास को दैनिक जीवन में शामिल करने का आग्रह किया।

इस दौरान एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग विषय के तहत अस्पताल में आयोजित पोस्टर और रंगोली प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। आईडीवाई समिति की अध्यक्ष डॉ. मीनाक्षी चस्वाल, डॉ. पुलिन गुप्ता, डॉ. सिंधुल चौधरी और सीनियर रेजिडेंट डॉ. त्रिशला सूद मौजूद रहे। योग कार्यक्रम में स्नातकोत्तर छात्रा डॉ. सपना रानी और नर्सिंग अधिकारी नूतन कुमारी ने एकल योग का प्रदर्शन किया। वहीं, सामान्य योग प्रोटोकॉल का अभ्यास योगाचार्य सुशील जोशी, हीतल और मोनिका ने कराया।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Rabupura Firing: मामूली विवाद में दो पक्षों में चलीं गोलियां, दो लोग गंभीर घायल

Rabupura Firing: मामूली विवाद में दो पक्षों में चलीं...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img