College Dispute: सिगरेट को लेकर पूछताछ पर कॉलेज निदेशक और स्टाफ से मारपीट, तीन के खिलाफ केस

College Dispute: सिगरेट को लेकर पूछताछ पर कॉलेज निदेशक और स्टाफ से मारपीट, तीन के खिलाफ केस

नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित लॉयड लॉ कॉलेज में छात्रों के सिगरेट पीने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट और जान से मारने की धमकी तक पहुंच गया। कॉलेज के बाहर छात्रों को सिगरेट पीते देखकर उन्हें रोकने और पूछताछ करने पहुंचे कॉलेज निदेशक और स्टाफ सदस्य के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई। मामले में पुलिस ने दो पूर्व छात्रों समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

पुलिस को दी शिकायत में कॉलेज निदेशक अखिलेश कुमार ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब तीन बजे वह स्टाफ सदस्य धर्मेंद्र शर्मा के साथ कॉलेज के बाहर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क के दूसरी तरफ एक दुकान के पास कॉलेज के कुछ छात्र सिगरेट पीते दिखाई दिए। निदेशक और स्टाफ सदस्य उन्हें रोकने के लिए वहां पहुंचे।

शिकायत के मुताबिक, इसी दौरान एक महिला को बड़े पैकेट में सिगरेट और अन्य सामान लेकर बिल्डिंग के पास फेंकते देखा गया। महिला से जब इस संबंध में पूछताछ की गई तो उसने मामले की जानकारी होने से इनकार किया और अपने मालिक को बुलाने को कहा।

आरोप है कि इसी दौरान पूर्व छात्र प्रदीप बसोया, कुलदीप और अन्य लोग वहां पहुंच गए। आरोपियों ने निदेशक अखिलेश कुमार और धर्मेंद्र शर्मा के साथ मारपीट शुरू कर दी। मामले की सूचना निदेशक ने पुलिस और डायल-112 पर दी।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि पुलिसकर्मियों के मौके पर पहुंचने के बाद भी धर्मेंद्र शर्मा के साथ मारपीट की गई। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

 

Hot this week

Rabupura Firing: मामूली विवाद में दो पक्षों में चलीं गोलियां, दो लोग गंभीर घायल

Rabupura Firing: मामूली विवाद में दो पक्षों में चलीं...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img