Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

मुठभेड़ में गोली चलाने का आरोपी घायल

मुठभेड़ में गोली चलाने का आरोपी घायल
जेवर क्षेत्र के बांकापुर गांव में एक सप्ताह पूर्व बाइक सवार दो भाइयों पर फायरिंग करने वाला आरोपी पुलिस से मुठभेड़ में घायल हो गया

अमर सैनी

नोएडा। जेवर क्षेत्र के बांकापुर गांव में एक सप्ताह पूर्व बाइक सवार दो भाइयों पर फायरिंग करने वाला आरोपी पुलिस से मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी से घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया है। पुलिस घटना में शामिल फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

ग्रेटर नोएडा के एडीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि 14 अक्टूबर को लोदना गांव निवासी सगे भाई आशु व अंशु बाइक से जेवर जा रहे थे। आरोप है कि बांकापुर गांव में सागर, उधम व कुणाल ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली बाइक के टायर में लगी। इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सामने जा रहे पैदल जा रहे जयप्रकाश से टकरा गई। हादसे में दोनों भाई व जयप्रकाश घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी सागर, उधम व कुणाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। एडीसीपी ने बताया कि सोमवार शाम को जेवर पुलिस ने इस घटना में शामिल आरोपी उधम को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने तमंचा चाचली रोड स्थित एक खेत में छिपा रखा है। पुलिस आरोपी को घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद करने के लिए ले गई। इसी दौरान आरोपी ने छिपाकर रखी पिस्टल निकालकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश उधम पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के पास से पिस्टल बरामद कर ली है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *